Numbness : क्या आपके भी हाथ-पैर हो जाते है सुन्न तो करे यह उपाय

Numbness Remedy in home : आज कल के खान पान ने सभी लोगो के स्वास्थ्य पर बहुत असर डालना शुरू कर दिया है, जैसे-जैसे लोग टेस्टी खाने पीने पर फोकस कर रहे है वैसे-वैसे शरीर में नई-नई बीमारी होती जा रही है। जिसमे हाथ-पैर, कमर दर्द, घुटने का दर्द का होना आम बात हो गयी है, साथ ही इसके साथ हाथ-पैर का सुन्न होना भी साधारण सी बात हो गयी है। लेकिन रोज की यह बीमारी हमारे शरीर के बड़ी दुविधा का कारण बन जाती है।

READ MORE : MAHADEV KE 108 NAM: देखे सावन माह में महादेव को कैसे खुश किया जाता हैं।

शरीर में हाथ-पैर का सुन्न पड़ना ज्यादातर रात को सोते टाइम ही होता है। इसका मुख्य कारण नसों पर दबाव पड़ने के अलावा तंत्रिकाओं में चोट लगना, ब्लड सर्कुलेट सही से न होना, विटामिन बी12 की कमी होना, शराब आदि का सेवन करना, स्मोकिंग इत्यादि हो सकते हैं। वैसे इसके लिए आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए साथ ही हम आपको कुछ घरेलु सामग्री बताने जा रहे है जिसकी सहायता से आप इससे छुटकारा पा सकते हो।

हाथ-पैर के सुन्नपन को कम करने की घरेलु सामग्री | Numbness Remedy in home

एक्सरसाइज | Exercise

सबसे जरुरी और अहम चीज है व्यायाम करना है इससे की ही मदद हम हमारे पुरे शरीर को आसानी से स्वस्थ्य रख सकते है। जब भी आपको हाथ-पैरों में सुन्नता का अनुभव तो आप नियमित रूप से व्यायाम कर सकते हैं। यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन के प्रभाव हो बेहतर करता है, जिससे सुन्नता कम हो सकती है। साथ ही आप हाथ पैरों में सरसों के तेल या कोई मालिश वाले तेल से भी मालिश करके धीरे-धीरे इस सुन्नता को ख़त्म कर सकते है।

READ MORE : Garud Purana Upay: ज्यादा पैसे कैसे कमाए गरुड़ पुराण में है उपाय ?

सिंकाई | Fomentation | Numbness

जब भी हाथ-पैरों में सुन्नता का अनुभव हो तो अपने हाथ-पैरों की ठंडे या फिर गर्म पानी से सिंकाई करें जब तक बने गुनगुने पानी का ही प्रयोग करे। इससे आपके पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छे से होने लगता है। यह आपकी नसों और मांसपेशियों को आराम दिला सकता है, जिससे आपको काफी आराम महसूस होगा। यह प्रयोग आपके लिए राम बाण साबित हो सकता है।

हल्दी | Turmeric

हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से न होने की वजह से हाथ-पैरों में सुन्नता की परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में हल्दी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चुटकी हल्दी मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच शहद डालकर सुबह खाली पेट पिएं। इससे हाथ-पैरों की सुन्नता धीरे-धीरे कम होगी और बाद में पूरी तरह खतम हो जाएँगी।

READ MORE : Cancer : कैंसर की बीमारी को जड़ से करे खत्म इस घरेलु उपाय से

दालचीनी | Cinnamon

हाथ-पैरों की सुन्नता को कम करने के लिए आप दालचीनी का भी प्रयोग कर सकते हैं। दालचीनी में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जिसमें पोटैशियम, मैंग्नीज शामिल होते हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सुबह के समय हाथ-पैरों की सुन्नता कम करने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच करीब दालचीनी पाउडर मिक्स कर लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे आपकी सुन्नता की परेशानी कम होगी।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button