Farmers : देखे क्या होते है किसानो के हित

Interest of Farmers In India : भारत में ज्यादातर किसानों के हालात बहुत ही खराब है भारत में लगभग 80 प्रतिशत किसानों के पास 1 हेक्टेयर से भी कम या छोटे किसान श्रेणी के हैं जहां कृषि लगभग 60 प्रतिशत रोजगार का समर्थन करती है लेकिन सकल घरेलू उत्पाद में केवल 17 प्रतिशत योगदान देती है l आए दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से भारतीय किसानों की आत्महत्या की खबरें आती है और इतना सब कुछ होने के बाद भी सिर्फ योजनाएं और नीतियां बनाई जा रही है। फरवरी 2021 तक देश भर में कृषि उद्योग को बढ़ाने के लिए और किसानों के हित के लिए जिससे उनकी आए बड़े और 29 केंद्र प्रायोजित सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है।

READ MORE : Moongfali side effects: नहीं खानी चाहिए कुछ लोगों को मूंगफली ? होता है हानिकारक

किसानों के हित में योजना | Interest of Farmers

  1. मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 2015
  2. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
  3. नीम लेपित यूरिया
  4. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
  5. परंपरागत कृषि विकास योजना

50 % आबादी कृषि पर निर्भर

भारत की लगभग 50 प्रतिशत आबादी कृषि एवं कृषि संबंधित गतिविधियों पर निर्भर है। इसमें किसान, भूमिहीन किसान, कृषि मजदूर, कारीगरशामिल हैं। अत: यह देश का सबसे बड़ा रोजगारदायक व्यवसाय है। वर्ष 2019 में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की एक रिपोर्ट मुताबिक देश में प्रत्येक किसान परिवार पर एक लाख रुपए से अधिक का कर्ज है। जहां तक ऐसे भी प्रावधान बनाए गए हैं जहां पर किसानों की सुरक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रचारित किया जाता है l

READ MORE : Apple Juice : सेब का जूस,सही समय पर सेवन करने से घटता है वजन।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कहा है कि कृषि लागत में लगातार वृद्धि व फसलों का सही मूल्य न मिलने से प्राकृतिक आपदा एव मंडियों की मार किसान पर कर्ज का बड़ा कारण है लेकिन किसानों के बच्चों की अच्छी शिक्षा व परिवार की स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ता खर्च भी किसानों के कर्जग्रस्त होने का दूसरा बड़ा कारण है। बार-बार ऋण माफ करने से बेहतर यह होगा कि किसान की आय से समुचित वृद्धि सुनिश्चित की जाए क्योंकि किसान की समृद्धिमें ही देश की संपन्नता है l

अनुष्का बिंजवे
( पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग )

NOTE : इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button