Nitin Desai : मशहूर डायरेक्टर नितिन देसाई ने किया सुसाइड, वजह कर्ज

Nitin Desai committed suicide : मराठी फिल्म इंडस्ट्री और हिंदी फिल्मों के सेट पर मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने सुसाइड करके पूरी फ़िल्मी दुनिया को हैरान कर दिया है। उन्होंने बुधवार की सुबह 4 बजे कर्जत के ND स्टूडियो में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। नितिन देसाई ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सेट्स डिजाइन किए थे। उनकी मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस की आंखों को नम कर दिया है। नितिन चंद्रकांत देसाई की मौत का कारन उन पर करोड़ों का कर्ज था।

जानकारी के अनुसार नितिन देसाई पैसों की तंगी से परेशान थे और इसी वजह से उन्होंने मौत को गले लगाया है। आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने वित्तीय संस्थान सीएफएम से 180 करोड़ रुपये का लोन लिया था। 2016 और 2018 में लोन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किये गये थे। इस लोन के लिए नितिन देसाई ने अपनी 42 एकड़ जमीन गिरवी रखी थी। CFM कंपनी ने नितिन से लोन की राशि जमा करने की भी कोशिश की थी लेकिन वह उसमे असफल रही थी। इसके बाद कंपनी ने कोर्ट के मदद से उनकी जमींन की नीलामी के आदेश 25 जुलाई को जारी कर दिए था।

READ MORE : TREE VASTU TIPS : क्या आपके घर के सामने भी लगे है ये पेड़ जो लाते है नकारात्मकता

इन फिल्मों में डिजाइन किये सेट | Nitin Desai

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत काम किया है। नितिन देसाई ने संजय लीला भंसाली की ‘हम दिल दे चुके सनम से लेकर देवदास जैसी फिल्मों के सेट उन्होंने डिजाइन किये थे। इसके अलावा निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘जोधा अकबर’ और सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का सेट भी उन्होंने ही डिजाइन किया था। नितिन देसाई को चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

READ MORE : HERBAL TEA : इन हर्बल टी से पेट में जमी गंदगी को साफ करे

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button