Nilay Daga In Motiward : मोती वार्ड में गर्मजोशी से हुआ चहेते बेटे निलय डागा का स्वागत

Nilay Daga In Motiward Betul : बैतूल विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी निलय विनोद डागा का धुआंधार चुनाव प्रचार परवान चढ़ रहा है। निलय डागा ने आज सुबह 11 बजे मोती वार्ड स्तिथ प्रसिद्ध साईं मंदिर में पूजा अर्चना कर जन सम्पर्क अभियान की शुरुवात की जनसंपर्क के दौरान वार्ड में अपने चहेते विधायक को देख लोग खुशी से झूम उठे, बुजुर्गों ने पूरी गर्म जोशी के साथ निलय डागा को गले लगाकर विजयी आशीर्वाद दिया। यहाँ निलय डागा का तिलक कर रही महिलाओं ने कहा कि हमे तो नेता नहीं सिर्फ बेटा ही चाहिए।

इस मौके पर निलय डागा ने कहा कि उन्होंने यह महसूस किया है कि, उनकी विधान सभा की जनता ने उन्हें नेता नहीं बल्कि बेटे से भी बढ़कर स्नेह प्रदान किया है।कोरोना काल की त्रासदी में मेरे जनता रूपी परिवार के लोगो की परेशानी किसी से छिपी नहीं है।। मुझे मालूम था कि हवा में उड़ती मौत कभी भी मुझे आगोश में ले लेगी लेकिन मेरी जान से ज्यादा जरूरी मेरी जनता की जान की हिफाजत करना ज्यादा जरूरी था।

MLA Nilay Daga : बैतूल विधायक निलय विनोद डागा ने फुंका चुनावी बिगुल

निलय डागा ने बुर्जगों के पैर छूकर आर्शिवाद प्राप्त किया | Nilay Daga In Motiward

लिहाजा ऑक्सीजन सिलेंडरों सहित इंजेक्शन आदि की व्यवस्था की गई। मेरे गरीब परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करना क्या मेरा फर्ज नहीं था। लेकिन कुछ लोग इसमें भी राजनीति देख रहे हैं। चाहे जो हो लेकिन मेरी जनता का स्नेह ही मुझे आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। कांग्रेस की सरकार बनते ही मेरे से जितना हो सकता है उससे बढ़कर मैं अपनी जनता के लिए करूंगा ये मेरा वादा है।

इस दौरान वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर निलय डागा ने बुर्जगों के पैर छूकर आर्शिवाद प्राप्त किया। वार्ड की महिलाओं ने भी डागा के माथे पर तिलक कर विजय आर्शिवाद प्रदान किया। डागा ने अपने लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि अपने क्षेत्र का विकास हमेंशा उनकी पहली प्राथमिकता रही है और हमेंशा रहेगी। जनसंपर्क के दौरान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

GANJE KA CHAMTKAR: पढ़े पहले जींस और गांजे के बीच क्या है पुराना रिश्ता और इसे क्यों बैन किया गया।

गौवंश के कातिल भाजपा में शामिल, भाजपा स्पस्ट करे वे गौभक्त या गौवंश के हत्यारों के भक्त – सुभाष राठौर

जो भाजपा गौवंश की रक्षा करने का दम्भ भरती है। सार्वजनिक रूप से गौ पूजन कर अपने आपको गौरक्षक और गौ माता का हितैसी बताती है। उसी भाजपा का दोहरा चरित्र उस समय सामने आ गया जब 1 हजार लोगों को भाजपा में शामिल कराए जाने का कथित समाचार और फोटो मीडिया में सार्वजनिक किए गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष राठौर ने अपने द्वारा जारी बयान में इसका खुलासा करते हुए बताया कि भाजपा प्रत्याशी के फोटो सहित 1000 लोगों द्वारा भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोगों के फ़ोटो में गौमाता को वो हत्यारा साफ नजर आ रहा है। जिसे कुछ ही दिनों पहले खण्डारा ग्राम के समीप कत्ल खाना संचालित करने और गौ मांस के विक्रय किये जाने के आरोप में पकड़ा गया था।

भाजपा में शामिल होने वालों में गौमाता का कातिल | Nilay Daga In Motiward

मौके से पुलिस ने गौमांस समेत अन्य सामग्रियां जब्त की थी। क्या भाजपा ये बताने का प्रयास करेगी कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए वो इतना नीचे गिर जाएगी कि अपने फायदे के लिए गौ माता के हत्यारों से भी हाथ मिलाने पर उसे मजबूर होना पड़ रहा है। यदि ऐसा है भी तो क्या जनता के सामने भाजपा अपने आप को गौरक्षक और गौ भक्त होने का सिर्फ नाटक ही करती आई है। राठौर ने अपने बयान में बताया है कि, भाजपा अपने कुत्सित इरादों को अमली जामा पहनाने के लिए आम जनता को गुमराह करने से बाज आये। क्योंकि हमेशा भाजपा अपने आपको गौमाता का हितैषी बताने से नहीं चूकती और अपने आप को गौ माता का सबसे बड़ा पैरोकार होने का दम्भ भर्ती है।

भाजपा में शामिल होने वालों में गौमाता का कातिल जिसका नाम शाकिर बताया जा रहा है। वो फोटो में अपना हाथ उठाकर शपथ लेता नजर आ रहा है। अब इसी गौ हत्यारे को भाजपा अपने फायदे के लिए हाथोंहाथ ले रही है। सार्वजनिक हो रहे इस मामले पर अब भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए कि क्या वे गौ माता के भक्त हैं या फिर गौ माता के हत्यारों के शुभचिंतक।

GOOD BEHAVIOR: पढ़े रोचक कहानी कैसी सांप ने राजा को जीवित छोड़ दिया।

शिवराज सरकार ने व्यापारियों को किया प्रताड़ित,जी एस टी से त्रस्त व्यापारियों पर थोपे जा रहे नित्य नए नए कानून – सिद्धिक पटेल

प्रदेश की शिवराज सरकार ने व्यापारियों को इतना प्रताड़ित किया है कि उनकी कमर टूट गई है ।जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक पटेल द्वारा जारी बयान में इसका खुलासा किया गया है। भाजपा सरकार को व्यापारि विरोधी सरकार निरूपित करते हुए उन्होंने कहा कि जी एस टी लाने के बाद भाजपा सरकार इस व्यवस्था का पालन कराने के लिए नित्य नए नए नियम लागू कर रही है। इन नियमों का पालन करते करते व्यापारी वर्ग इतना त्रस्त हो चुका है कि, अपने व्यापार पर ध्यान नहीं दे पा रहा।

इतना होने के बावजूद भाजपा सरकार रोज रोज नए नए कानून व्यापारियों पर थोपे ही जा रही है जिससे व्यापारियों में नाराजगी जग जाहिर है।इसके अलावा प्रदेश की शिवराज सरकार ने भी व्यापारियों को त्रस्त किये जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। जो फ़ूड लायसेंस पूर्व में मात्र 100 रुपये में बनता था अब उसकी फीस 20 गुना बढाकर 2000 रुपये कर दी गयी है । यही नही अगर लायसेंस रिन्यूवल में लेट हुए तो एक साल की सजा और मनमाना जुर्माना ठोका जाता है।

Child’s Education : क्या आपका भी बच्चा पढ़ाई के नाम से करता है आनाकानी, अपनाये ये टिप्स

आखिर ये तानाशाही नहीं तो और क्या है | Nilay Daga In Motiward

पटेल का कहना है कि भाजपा सरकार के राज में जीना मुश्किल हो गया है। जब से ये सरकार बनी है तभी से व्यापारियों पर लायसेंस फीस ,नियम कानून के नाम पर उन्हें परेशान किया जाता है जो देश की अर्थव्यवस्था चलाने वाले व्यापारियों को रास नहीं आ रही।

बैतूल से मोहन प्रजापति पत्रकार बेबाक कलम की रिपोर्ट

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button