Neem: सुबह नीम की पत्तियां उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

आप नीम की पत्तों को उबालकर इस पानी का सेवन करते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।

Benefits Of Boiled Neem Leaves Water: आयुर्वेद में नीम की पत्तियों का प्रयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। सिर्फ नीम की पत्तियां ही नहीं, निंबोली और नीम के पेड़ की छाल भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। यही कारण है कि कई आयुर्वेदिक औषधियों में इनका बड़े स्तर पर प्रयोग किया जाता है। शारीरिक, मानसिक, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में यह बहुत लाभकारी है।

आप सुबह नीम (Neem) की पत्तियों को उबालकर इसके पानी का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं? आपने लोगों को सुबह नीम की पत्तियां, लकड़ी या दातुन या गुनगुने पानी में नीम का पाउडर लेते देखा होगा। ऐसा करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम से छुटकारा पाने, उनके जोखिम को कम करने के साथ ही उनसे बचाव में भी मदद मिलती है।

नीम के पत्ते उबालकर पीने के फायदे

बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है: यह शरीर में जमा गंदगी, हानिकारक पदार्थ या टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह एक नेचुरली खून को साफ करने में भी मदद करता है। डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद: नीम के पत्ते उबालकर सेवन करने से हाई ब्लड शुगर को कम करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। पेट के लिए है फायदेमंद: यह पाचन में सुधार करने और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करता है। पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज, अपच, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं दूर करने में प्रभावी है। इर्रिटेबल बाउल डिजीज और पेट के कीड़ों की समस्या में भी लाभकारी है। त्वचा में निखार लाता है: शरीर को डिटॉक्स करने और रक्त को शुद्ध करके यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता है। कील-मुंहासों के लिए यह एक रामबाण उपाय है। यह दाग-धब्बे साफ करने में भी मदद करता है। यह एजिंग के लक्षणों को कम करने में भी लाभकारी है। यह त्वचा पर एलर्जी, चकत्ते आदि की समस्या भी दूर करता है।

Read More : Diwali Vastu 2022: दिवाली से पहले घर में कर लें ये जरूरी बदलाव

लिवर और दिल को रखे स्वस्थ: यह लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। साथ खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में बहुत प्रभावी है। यह हाई बीपी को कंट्रोल करने में भी मददगार है। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और फेलियर का जोखिम कम होता है। बालों का झड़ना रोके: नीम (Neem Leaves) के पत्ते उबालकर पीने से बालों की कई समस्याएं दूर होती हैं। यह बालों का झड़ना रोकने, डैंड्रफ, सफेद बाल और एलर्जी आदि दूर करने के लिए एक प्रभावी उपाय है। यह आपको घने, मजबूत, लंबे और शाइनी बाल पाने में मदद करता है।

नीम के पत्ते उबालकर पानी कैसे बनाएं-

इसके लिए आपको एक पतीले या बर्तन में 250-300 ml पानी में 10-12 नीम के पत्ते डालकर अच्छी तरह उबालना है। जब पानी आधा रह जाए तो इसे एक बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने दें। उसके बाद घूंट-घूंट कर इसका सेवन करें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से सबसे अधिक फायदे मिलेंगे। आप इसमें शहद मिलाकर भी भी सकते हैं।

Note: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. Source: onlymyhealth.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button