Navratri 2023 Upay : इस नवरात्री करे यह छोटा उपाय, मिलेंगा आर्थिक लाभ

Navratri 2023 Upay : हर साल हिन्दू पंचाग के अनुसार आश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। नवरात्रि के 9 दिनों में माता दुर्गा के विभिन्न नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इससे माता रानी प्रसन्न होकर भक्तों पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं। इस समय मां दुर्गा के पावन पवित्र दिन चल रहे हैं। जिसमे माँ अपने बच्चों को उनके द्वारा मांगे गए वर को पूरा करती है। ऐसे में आप नवरात्रि के दौरान समस्याओं से निजात पाने के लिए कुछ आसान से टोटके कर सकते हैं।

Read More : Typhoid : बढ़ रहा है टाइफाइड, देखें लक्षण और बचाव के उपाय

शारदीय नवरात्रि के आसान उपाय | Navratri 2023 Upay

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

जब भी हम किसी भी देवी-देवता की पूजा करते है तो उसमे पान के पत्तों का इस्तेमाल जरूरीकिया जाता है। ऐसे में आप नवरात्रि के दौरान पान के पत्तों से यह उपाय कर सकते हैं। नवरात्र के 5-7 दिन, पान के एक पत्ते पर चंदन से मां दुर्गा का बीज मंत्र ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे लिखकर उनके चरणों में अर्पित करें। इसके बाद नवमी के दिन इन सभी पान के पत्तों को एकत्र करके एक लाल कपड़े में बांध दें और उन्हें अपने धन के स्‍थान या तिजोरी में रख दें। ये उपाय करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है।

गृह क्लेश ख़त्म करने के लिए

अगर आपके घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं या किसी भी बात के लिए घर में बहस होने लगती है तो इसके लिए आप पान के पत्तों का यह आसान उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए पान के पत्ते पर केसर रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें। इस उपाय द्वारा घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। जिससे गृह क्लेश की समस्या दूर होती है।

Read More : Maa Durga Murti : देखें क्यों वेश्यालय के मिट्टी के बनती है मां दुर्गा की मूर्ति

सदा सौभाग्यशाली रहने के लिए | Navratri 2023 Upay

स्त्रियां और पुरुष सदा सौभाग्यशाली रहना चाहते है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के आशीर्वाद से ये संभव होता है। नवरात्री के दिनों में आप दो छोटी कटोरी में सिंदूर और कुंकुम भरकर मां के सामने रख दें। ज्योत की दीप्ति और मां का आशीर्वाद मिलाकर कुमकुम और सिंदूर को जाग्रत अवस्था प्रदान कर देता है। इन नौ दिनों के बाद अगले 21 दिन और दीपावली तक पुरुष कुमकुम से तिलक करें और स्त्रियां वही सिंदूर अपनी मांग में भरें। इस उपाय से भाग्य और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही यह पवत्र सिंदूर कुमकुम आपके शरीर की भी रक्षा करता है।

ध्यान एकीकृत करने के लिए

अगर आप शारीरिक तौर पर कहीं और हैं और मैंटली तौर पर कहीं और है। ध्यान बिल्कुल भी खत्म हो चूका है। एकाग्रता का भटकाव चरम पर है। तो आप नवरात्रि के दिनों में ब्रह्ममुहूर्त में उठकर आप अपने घर के पूजन कक्ष में ध्यान मुद्रा में बैठकर मां के दिव्य स्वरूप का ध्यान लगाएं। ध्यान करने के बाद माथे पर वही के कुमकुम का तिलक करे, जिससे चित में स्थिरता आने लगेगी और आपकी एकाग्रता में भी सुधर आ चुका होगा।

Read More : Solar Eclipse OCT 2023 : रिंग जैसे दिखने वाला है सूरज, जानें समय दिनाँक

बिजनेस में सफलता के लिए

अगर आप लाख कोशिशों कर रहे है और उसके बाद भी आपको व्यापार में मन चाही सफलता नहीं मिल रही तो इसके लिए आप नवरात्रि में एक आसान सा उपाय कर सकते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक लगातार पान के पत्ते पर दोनों तरफ सरसों का तेल लगाकर मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद इसे अपने सिरहाने रखकर सो जाएं। इससे व्यापार में लाभ के योग बनने लगते हैं।

Note: यह सामन्य जानकारी है अधिक जानकारी के लिए आपके आसपास के जानकर से पूछताछ कर ले। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button