NAGAR PALIKA BETUL :देखे नगर सरकार में कितनी देर है और कितना अंधेर भी।

NARADZEE पड़ताल✍🏻

NAGAR PALIKA BETUL NEWS MP :- नगर पालिका में अफसरशाही का बोलबाला है। अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नगर सरकार कमजोर दिखाई दे रही है। कार्यालयों में समय पर न अधिकारी दिखाई देते हैं और न ही कर्मचारी। हाल ही में बाल मंदिर में आयोजित बैठक में नगर सरकार के निकट वाले और विपक्ष वाले नेताओं ने अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर जमकर आलोचना की।

अतिक्रमण हटाने में लापरवाही

कलेक्टर के आदेश का हवाला देकर अतिक्रमणकारियों पर नियम-कानून दिखाने वाले अधिकारी और कर्मचारी खुद अपनी ड्यूटी भी समय पर नहीं करते हैं।

भाजपा नेताओं को भी परेशानी

अफसरशाही के चक्कर में भाजपा नेताओं को भी जवाब देने में परेशानी हो रही है।

जनता परेशान | NAGAR PALIKA BETUL

“मैं 12:00 बजे के करीब अपने निजी कार्य से नगर पालिका गया था और यह नगरपालिका का कार्यालयीन समय रहता है फिर भी नगर पालिका में कोई अधिकारी उपस्थित नहीं मिला और इस विषय में जब कर्मचारियों से बात की तो कर्मचारियों का भी बात करने का लहजा कुछ ठीक नहीं था।

एक संबल कार्ड बनाने के लिए नगर पालिका को 2 महीने से ज्यादा समय लग गया जिसके बीच मै काम से कम 10 से 12 बार नगर पालिका में गया और कभी भी मुझे अधिकारी उपस्थित नहीं मिले और जब कर्मचारियों से पूछो कि अधिकारी कब तक आएंगे कहां गए हैं तो उनका कभी सीधा जवाब नही रहता है जिसके कारण नगर पालिका में हर नागरिक को समस्या का सामना करना पड़ता है।” बलराज सिंह ठाकुर (जागरूक युवा बैतूल)

नगर पालिका की लापरवाही के कारण जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवश्यकता है सुधार की

नगर सरकार को चाहिए कि वह अफसरशाही पर नियंत्रण लगाए और अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी करने के लिए निर्देशित करे।

इस प्रकार की जानकारी और समाचार पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। आपके अपने ग्रुप से जुड़ने के लिए “यहाँ क्लिक करें”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button