Nagar Palika Betul News : स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहा नपा बैतूल, नालियों का पानी बह रहा सड़कों पर!

Nagar Palika Betul News : बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुख्यालय स्थित गंज क्षेत्र में इन दिनों एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ पूरे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिले के राजनेता भरपूर दमखम लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गंज क्षेत्र के बाबू चौक से मस्जिद तक 10 मिनट की बारिश के बाद ही नालियों का पानी सड़कों पर बहने लग जाता है।

Read More: RADHARANI KI STORY: क्या आप जानते हैं राधारानी और गौलोक के बिच क्या रिस्ता हैं।

यह गंदा पानी घंटों तक सड़कों पर जमा रहता है, जिससे न केवल लोगों का आवागमन बाधित होता है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं होने के कारण यह समस्या पैदा हो रही है।

बारिश का पानी बन रहा है मुसीबत

गंज क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने बताया कि जब बारिश होती है, तो नालियों का पानी सड़कों पर बहने लग जाता है। पानी निकासी की व्यवस्था में खामियों के कारण यह पानी घंटों तक जमा रहता है। इससे सड़कों पर कीचड़ जमा हो जाता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।

Read More : PARSHURAMJI STORY:जानिए आखिर किस कारण से परशुराम जी ने अपनी माँ का गला काटा था ?

मच्छरों का खतरा भी बढ़ रहा Nagar Palika Betul News

नाली के गंदे पानी के जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगो ने कहा की नाली की इस समस्या के सम्बंध में नगर पालिका के स्वच्छता निरक्षक संतोष धनोरिया , और राजेश सोनी से कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है परंतु श्री धनोरिया और श्री सोनी इस ओर करवाही करने में परहेज क्यों कर रहे हैं। यह समझ से परे है।

नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही है। नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं हो रही है, जिसके कारण यह समस्या पैदा हो रही है। लोगों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Read More : Namak Ke Upay: जानिए कैसे एक चुटकी नमक दुर्भाग्य को बदलकर कर देगा सौभाग्य

यह तो है स्वच्छ भारत अभियान की हंसी उड़ाना Nagar Palika Betul News

जब जिले के मुख्यालय में ही यह हाल है, तो पूरे शहर की स्वच्छता का क्या होगा? यह तो स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाने जैसा है। नगर पालिका को इस समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द इसका समाधान करना चाहिए।

जिला संवाददाता बैतूल मध्य प्रदेश

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button