MUSIC THERAPY: अब संगीत चिकित्सा से होंगी हर बीमारी की छुट्टी यहां हैं सामान्य जानकारी।

MUSIC THERAPY AND TREATMENT :- संगीत चिकित्सा पूर्ण रूप से प्राकृतिक, यौगिक, वैदिक और वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है। इसका कोई साईड इफेक्ट नहीं होता। संगीत चिकित्सा पद्धति में रोगी व्यक्ति को उपयुक्त संगीत सुनाकर उसका ईलाज करना मुख्य उद्देश्य होता है।

संगीत की प्रकृति और प्रवृति से रोग का परीक्षण

जिसे शास्त्रीय संगीत समझ नहीं आता उसकी भी चिकित्सा इस पद्धति में हो सकती हैं। किसी भी रोग के लिए कोई एक राग या संगीत निश्चित नहीं होता है। जिस तरह प्रत्येक व्यक्ति की प्रकृति और प्रवृत्ति अलग अलग होती हैं, उसी तरह प्रत्येक संगीत/राग की प्रकृति और प्रवृत्ति अलग अलग होती हैं । इसलिए संगीत चिकित्सा से पूर्व रोगी व्यक्ति का व्यक्तिगत परीक्षण और रोग का परीक्षण आवश्यक होता है।

रोगी और रोग की आयु जानना जरूरी

रोगी की आयु और रोग की आयु की भी जानकारी प्राप्त करना जरूरी होता है। पूर्ण परीक्षण के बाद ही उपयुक्त संगीत का निर्धारण किया जाता हैं। किसी सुशिक्षित और अनुभवी संगीत चिकित्सक की देखरेख में ही संगीत चिकित्सा करनी चाहिए।

नियमों का पालन होंगा जरूरी | MUSIC THERAPY AND TREATMENT

चिकित्सा के लिए संगीत सुनने के कुछ नियम होते है। उसका पालन करना जरूरी होता है। किसी दुर्घटना में में चोट लगने पर, हार्ट अटैक आने पर, सर्दी खांसी या वायरल इन्फेक्शन संगीत चिकित्सा (MUSIC THERAPY) पद्धति का उपयोग नही कर सकते। लेकिन हार्ट अटैक से बचने और वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए संगीत चिकित्सा पद्धति लाभदायक सिद्ध होती हैं।

CNS से संबंधित सभी इलाज संभव

केन्द्रीय स्नायु तंत्र CNS से संबंधित सभी रोगों का इलाज संगीत चिकित्सा पद्धति में किया जाता हैं।
जिसे कोई रोग नहीं है फिर भी रोगों से दूर रहने के लिए भी संगीत चिकित्सा बहुत लाभकारी हैं। ध्यान करने, बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी संगीत चिकित्सा बहुत लाभकारी हैं। हमारे देश में १३ मई को संगीत चिकित्सा दिवस मनाया जाता है।

आप भी अपने संस्थान/संस्था में १३ मई को संगीत चिकित्सा दिवस का अयोजन कर संगीत चिकित्सा (MUSIC THERAPY) पद्धति का जन जागृति अभियान शुरू करे ऐसी प्रार्थना है।

यह भी पढ़े :-TOP 5 INDIAN WEB SERIES: IMDB ने जारी की टॉप 5 फेमस हिन्दी वेब सिरीज़।

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

संगीत चिकित्सा विषय पर व्याख्यान या प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सम्पर्क करें।
देश के सर्व प्रथम संगीत चिकित्सक
डॉ, भास्कर खांडेकर
Email- [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button