Multai Police Campaign : महिला संबधी अपराध कम करने मुलताई पुलिस ने चलाया अभियान

Multai police campaign to reduce women crime : अभिमन्यु अभियान के तहत आज मुलताई थाने में पुलिसकर्मियों सहित आम लोगों ने शपथ ली की महिला अपराधों को कम करने में सभी सहयोग करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। टीआई प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान आगे आने वाले दिनों में जागरूकता फैलाते हुए लडक़ों और पुरुषों को मैं हूं अभिमन्यु और महिला संबंधी अपराधों जैसे नशा, दहेज, रूढ़ीवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या,अशिक्षा, लिंगभेद का विरोध करने और महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया।

READ MORE : Multai Police ने 24 घंटे मे अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या

टीआई प्रज्ञा शर्मा ने कहा | Multai police campaign

हम सभी को इस अभियान की शुरुआत अपने घर से ही करनी चाहिए। आज लोगों को इस संबंध में शपथ दिलाई गई है कि सभी महिलाओं का सम्मान करेंगे। महिला संबंधी अपराधों को कम करने में अपना सहयोग देंगे। ऊर्जा डेस्क प्रभारी अश्विनी चौधरी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के लड़कों एवं पुरुषों को न केवल महिला संबंधी अपराधों से अवगत कराना है बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाकर पूर्वाग्रह से मुक्त कर उनमें सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाना है। महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भी उद्देश्य इस “अभिमन्यु” अभियान के अंतर्गत रखा गया है।

READ MORE : KALYUG KI YASHODA: कलयुग की यशोदा मां जो पूरे वृन्दावन की सेवा कर रही हैं

NOTE : इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button