MP News: 9वीं का छात्र ‘Rudrapratap’ एक दिन का Collector बनेगा
डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा स्वयं छात्र रूद्रप्रताप को कलेक्टर की कुर्सी में बैठाएंगे और कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों में घुमाएंगे।

One Day Rudrapratap Collector: कलेक्टर बनना हर युवा का सपना होता है। कुछ युवा इस सपने को पूरा करने का प्रयास करते हैं, कुछ कामयाब होते हैं तो कुछ नाकामयाब। सभी का यह सपना पूरा हो ऐसा कम ही देखने को मिलता है। इसी कड़ी में डिंडौरी में कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्र रूद्रप्रताप को एक दिन का कलेक्टर बनने का मौका मिला है। सोमवार को कलेक्टर विकास मिश्रा स्वयं छात्र रूद्रप्रताप को कलेक्टर की कुर्सी में बैठाएंगे और कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों में घुमाएंगे।
Read More : Rice Idali: दक्षिण भारतीय ब्रेकफास्ट डिश राइस इडली रेसिपी
क्यों हुआ ऐसा
शनिवार की सुबह डिंडौरी कलेक्टर धनुआ सागर मॉडल स्कूल पहुंचे थे। यहां कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले छात्र रूद्रप्रताप झारिया से कलेक्टर ने वह मिले। कलेक्टर ने छात्र से उसकी इच्छा जिज्ञासा पूंछी। जिसके बाद रूद्रप्रताप ने कहा कि मेरा सपना कलेक्टर से मिलने का था, जो आज पूरा हो गया। मम्मी पापा चाहते हैं कि मैं कलेक्टर बनूं। मुझे अपने माता-पिता सपना पूरा करना है। जिसके बाद कलेक्टर ने रूद्रप्रताप (Rudrapratap Collector) को सोमवार के दिन कलेक्ट्रेट आने का न्योता दिया। उन्होने कहा कि मैं कलेक्ट्रेट की कुर्सी में बैठाऊंगा और कलेक्ट्रेट घुमाऊंगा।
कौन है छात्र रूद्रप्रताप
रूद्रप्रताप धनुआ सागर मॉडल स्कूल में पढ़ता है। उसके पिता अखिलेश झारिया सीएम राइज कन्या स्कूल में शाला शाहपुर में शिक्षक है। माता रामकुमारी झारिया गृहिणी है। रूद्र प्रताप के दो भाई और एक बहन है। पूरा परिवार अनुसूचित जाति छात्रावास क्रमांक 3 में रहता है।
बताया लोकतंत्र का अर्थ
विद्यालय पहुंचे कलेक्टर ने इस दौरान विद्यार्थियों को लोकतंत्र का अर्थ बताते हुए कहा कि पहले राजतंत्र था। राजतंत्र का अर्थ होता है राजा का बेटा राजा ही बनेगा, वही शासन करेगा। देश में लोकतंत्र है। इसका अर्थ होता है जनता अपने बीच से लोगो को चुनती है, जो उनके प्रतिनिधि के रूप में काम करते हैं।