Election Results 2023 : मध्यप्रदेश में कांग्रेस पर छा गया सन्नाटा, भाजपा की तूफानी वापसी

कांग्रेस को करारी हार, मोदी मैजिक के साथ - साथ चला लाडली बहनों का जादू l

MP Election Results News 2023 : 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने पर कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के 18 महीने के कार्यकाल को छोड़कर, मध्य प्रदेश पिछले बीस वर्षों से भाजपा का गढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में जश्न का माहौल है क्योंकि भाजपा ने आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और भारी जीत के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 दिसंबर को इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान को दिया और कहा कि लोगों को उनमें असीम विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत के साथ लहर बनाने को अब तैयार है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ‘लाडली बहना’ योजना अंतिम गेम-चेंजर साबित हुई l

Winter Tips : बढ़ती ठंड से बचने के आसान से घरेलू उपाय

बैतूल जिले में खाता भी नहीं खोल पाई कांग्रेस, बीजेपी ने निकाला विजय जुलुस

Betul Election Results 2023

Madhya Pradesh की Betul पर BJP के हेमंत खंडेलवाल को जीत मिली है. उन्होंने कांग्रेस के निलय डागा को 15533 वोटों से शिकस्त दी। बैतूल जिले से आमला विधानसभा से भाजपा के डॉ. योगेश पंडाग्रे 12118 वोट से अपनी जीत दर्ज कराई, बैतूल विधानसभा से हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को हराकर जीत हासिल की है, मुलताई से पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे 14842 वोट से हारे इन्हे बीजेपी के चंद्रशेखर देशमुख ने हराया है वही भैंसदेही से बीजेपी के महेंद्र सिंह चौहान को 8389 वोट से जीत मिली है। वही घोड़ाडोंगरी से भाजपा की गंगाबाई उइके ने भी जीत हासिल की है। साल 2018 में 81.80 फीसदी की कमाई हुई थी। कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज भी इस बार आगे नहीं निकल पाए।

Sugar Control Tips : अब शुगर कण्ट्रोल करे इन आसान घरेलु उपायों से

राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव परिणाम Election Results 2023

Rajasthan

2023 के राजस्थान राज्य विधानसभा चुनाव में, खेतड़ी निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस की श्रीमती मनीषा, बसपा के मनोज घुमरिया और भाजपा के धर्मपाल के बीच मुकाबला था। राजस्थान की इस सीट पर बीजेपी को जीत मिली है।

Chattisgarh

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में विजयी हुई, जिसने राज्य में अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। भाजपा ने 54 और कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत दर्ज की थी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी – जीजीपी को सिर्फ एक सीट मिली। भाजपा सत्ता में लौटी! 54 सीटों के साथ प्रभुत्व का दावा l

Telengana

तेलंगाना में कांग्रेस की जीत, बीआरएस शासन खत्म हुआ,कांग्रेस के लिए यह जीत व्यापक भगवा लहर के बीच आई है, जहां भाजपा ने दो राज्यों में जीत हासिल की और एक को बरकरार

Mizoram

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 4 दिसंबर को होगी। मतगणना पहले तीन दिसंबर को होनी थी लेकिन चुनाव आयोग को समाज के विभिन्न तबकों से प्रतिनिधित्व मिलने के बाद इसे चार दिसंबर के लिए टाल दिया गया था।

अनुष्का बिंजवे
एसोसिएट एडिटर मध्य प्रदेश Naradzee.com

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button