MP CM NEWS: सागर में हुआ मुख्यमंत्री का बुंदेली परम्परा से भव्य स्वागत।

MP CM NEWS :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर में प्रथम नगर आगमन पर निकली डेढ़ किलोमीटर लंबी जन आभार यात्रा में जिलेवासियों ने बुंदेली परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत, अभिनंदन किया। वही बुंदेली लोक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। साथ में दीपावली पर्व की तर्ज पर आतिशबाजी भी की गई।

MP CM SAGAR NEWS

जन आभार यात्रा के 1.5 KM के मार्ग पर लगातार पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की डेढ़ किलोमीटर की जन आभार यात्रा में जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूली छात्र-छात्राओं, धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जगह-जगह स्वागत वंदन किया गया।

प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपना

इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हेलीपैड के नजदीक ही विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भेंटकर ज्ञापन सौंपा। जन आभार यात्रा का मार्ग लगभग 1.5 KM का था। मुख्यमंत्री की जन आभार यात्रा पुलिस लाइन गेट से प्रारंभ होकर विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए M.L.B. SCHOOL तिराहा पहुंची, जहां से मुख्यमंत्री डा. यादव PTC मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचे।

STUDENTS ने LOUD SPEAKER BAN करने के लिए आभार किया

जन आभार यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मुख्यमंत्री डा. यादव का बुंदेली परम्परा और संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वागत किया गया। CM Rise School Government Excellent Higher Secondary School के छात्र-छात्राओ ने उन्हें लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने पर आभार व्यक्त किया, वहीं जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन ने खुले में मांस और अंडा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. मोहन यादव जन आभार यात्रा में खुले वाहन में सवार थे।

पार्टी के सभी नेता मौजूद रहे | MP CM IN SAGAR

आभार यात्रा में उनके साथ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा , सांसद श्री राज बहादुर सिंह, विधायक श्री गोपाल भार्गव, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, श्री गौरव सिरोठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

जन आभार यात्रा वाहन के आगे मीडिया के वाहन को पूरी यात्रा को कवर करने के लिए प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराया गया था। वही यात्रा में शामिल एक दर्जन से अधिक अखाड़े अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह बुंदेली नृत्य का प्रदर्शन भी किया जा रहा था।

जन आभार यात्रा की झलकियां | MP CM NEWS

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को उपहार में मिली तलवार को उन्होंने प्रदर्शन कर सभी का उत्साहवर्धन किया।वहीं उपहार में मिले पीतल के मुग्धर को धुमाकर जय श्री राम का नारा लगाया।गायत्री परिवार के द्वारा पूरी विधि विधान एवं मंत्रोच्चरण के साथ मुख्यमंत्री का सम्मान, स्वागत किया गया।

CM के स्वागत में भारी जन सैलाब उमड़ा

मुस्लिम समाज, जैन समुदाय, ईसाई समाज, गायत्री परिवार सहित समस्त धर्मो के धर्मगुरुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के स्वागत में जगह-जगह 200 से ज्यादा मंच बनाये गये थे, जिसमें महिलाएं, पुरूष, बच्चे, वृद्ध सभी ने आत्मीय स्वागत किया।

प्रकृति भी CM का स्वागत कर रही थी

स्कूलों के विभिन्न बैंड दलों द्वारा भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। डेढ़ कि.मी. निकली आभार यात्रा में पूरे मार्ग में नागरिकों की भारी भीड़ रही। आसमान में बादलों और ठंड के बीच सूर्य देवता के दर्शन से मानो ऐसा लग रहा था कि प्रकृति भी अपने इस अतिथि के स्वागत को आतुर है। :- नीरज वैदराज मध्य प्रदेश

यह भी पढ़े :-ATHNER NEWS : श्रीराम के जयकारों से गूंजा ग्राम जावरा, अक्षत कलश का हुआ भव्य स्वागत।

इस प्रकार की जानकारी और समाचार पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। आपके अपने ग्रुप से जुड़ने के लिए ” यहाँ क्लिक करें”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button