Mishraji Tips: शिवजी को एक लोटा जल चढ़ाओगे तो भाग्य सफल हो जाएगा

किस्मत का लिखा हुआ कोई टाल नहीं सकता। लोग तुमसे कहें क्या होता है, शिवपुराण कथा सुनने से तो कह देना जो कर सकता है, मेरा महादेव कर सकता है।

Pradeep Mishraji Tips: श्री नागेश्वर महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री हरिहर शिव पुराण कथा के चौथे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि दुनिया की कोई सास बुरी नहीं होती और दुनिया की कोई बहू बुरी नहीं होती। बुरी होती है तो अपने कर्म की गति बुरी होती है। किस्मत का लिखा हुआ कोई टाल नहीं सकता। लोग तुमसे कहें क्या होता है, शिवपुराण कथा सुनने से तो कह देना जो कर सकता है, मेरा महादेव कर सकता है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शरीर में अगर कष्ट हुआ है तो शिवजी को एक लोटा जल चढ़ाओगे तो भाग्य सफल हो जाएगा। कैकई बुरी थी क्या, मंथरा बुरी थी क्या, नहीं! उनके कर्म ने उन्हें बुरा बनाया।

Read More: Corona 4th Wave: कोरोना की चौथी लहर, तेजी से बढ़ा Omicron XBB Variant

कार्तिक महीने का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि एक पीला वस्त्र एक लाल वस्त्र होता है। तुलसी माता को ओढ़ाया जाता है तो जो बुरे बोल बोल दिए हैं तो वह बोल वापस हो जाते हैं। पांच दिन बाद तुलसी को पीला वस्त्र चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है। जब एक आटे की रोटी ज्यादा देर नहीं रख सकते तो बहू के प्रति पेट में बुराई क्यों रखते हो? शिव पुराण की कथा कहती है कि गंगा, नर्मदा, सरस्वती में कार्तिक माह में कोई भी नारी स्नान करती है तो उसे बुरी नीयत से नहीं देखें। चौथे दिन की शिव पुराण कथा में पं. मिश्रा ने (mishraji tips) श्री गणेश जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने ‘दया करो मेरे भोलेनाथ, दया करो”, ‘मस्त रही तेरी मस्ती में…”, ‘धीरे चलो सखी, तुलसा का मंदिर देखेंगे’।

भजन गाया तो पंडाल भक्तिमय हो गया। एक लाख से अधिक भक्त कथा श्रवण करने पहुंचे। चौथे दिन की कथा में पूर्व कृषि मंत्री व कसरावद विधायक सचिन यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, श्री नागेश्वर महिला मंडल की रेखा अग्रवाल, समिति के शिव शर्मा, अतुल सगर, हरीश शर्मा, मुख यजमान विधायक झूमा सोलंकी, निर्मल अग्रवाल, रामस्वरूप अग्रवाल, सोहन महावर सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button