MISABANDI SAMMAN: आपातकाल मे कांग्रेसी अत्याचार के अनुभव साझा किए

MISABANDI SAMMAN BETUL :- 25 जून 1975 की काली सुबह लोकतंत्र के काले इतिहास की इबारत लेकर आयी, तब युवा विद्यार्थीयो की आवाज को कांग्रेस सरकार ने दबाने के साथ साथ न्यायव्यवस्था के हाथ काटते हुए पत्रकारिता की भी लगाम कांग्रेस सरकार ने अपने हाथ में रखी। पूरा देश ही अप्रत्यक्ष रूप से बंद कर दिया गया।

MISABANDI SAMMAN BETUL NEWS

कांग्रेस की यातनाओं का सामना किया

किताबो मे प्रजातंत्र के प्रहरीयो का कोई उल्लेख नही मिलता क्योकि यह 22 महिने कांग्रेस की यातानाओ का इतिहास है। उक्त उदगार लोकतंत्र सेनानी व पूर्व सांसद सुभाष आहूजा ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित मीसाबंदी सम्मान व प्रबुद्वजन सम्मेन को संबोधित करते हुए कहा कि जब हाईकोर्ट में तत्तकालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपनी हार को बर्दास्त नही कर पाई और जयप्रकाश नारायण की रैली में जनता की विशाल भागीदारी देखी तो अपने चाटूकारो की सलाह पर 25 जुन को देश में ग्रहण लगा दिया।

मौलिक अधिकारों का भी हनन हुआ

जनता के मौलिक अधिकार तक छीन लिए गए, सम्मेलन को संबोधित करते हुए मीसाबंदी लोकतंत्र सेनानी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामचरित्र मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि उस वक्त कांग्रेस की सरकार कुर्सी क प्रेम में जनता की आवाज को तानाशाही से दबाने में लगी हुई थी। उस दौर की प्रताडना को हम आज भी नही भूल पाते है।

यह भी पढ़ें :- BETUL BJP PRESIDENT : बैतूल BJP अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जम के साधा निशाना

सरकारी सिस्टम का भय इस कदर था कि जब जेल से लौटे तो इसे भगवान की कृपा ही मानना पडा। आज अगर इज्जत के साथ जीना है तो अपनी जान कुर्बान भी कर सकते है। लेकिन संस्कृति पर आंच आए यह बर्दास्त नही होगा।

अनुभव भी साझा किए | MISABANDI SAMMAN EXPERIENCE

जेल का अनुभव साझा करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि देश के प्रति जुनूनी युवा इतनी संख्या में बंद पडे थे कि सुबह दीर्घशंका से निर्वत होने के लिए भी ढाई सौ से ज्यादा लोगो के निर्वत होने की प्रतीक्षा करनी पडती थी। वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रबुद्वजन श्री निरगुरडकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रतिवर्ष होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मीसाबंदीयो के दर्शन का सौभाग्य मिलने से वे धन्य हुए।

आज जिस भारत में हम हिन्दुत्वमय भारत को स्थापित होते देख रहे है उसे यथास्थिती अगली पीढि को देने के लिए वीरो का पावन स्मरण होना जरूरी है।

आज नेतृत्व विश्व में देश का नाम रोशन कर रहा हैं

आपातकाल देश में खुलाबंदी था जो नेतृत्व में भाग लेता उसे जेल में डाल दिया जाता आज नसीब से ऐसा नही है। हमारा नेतृत्व पूरे विश्व में भगवा लहरा रहा है। जिस स्वतंत्रता को आज हम अनुभव कर रहे है हमे उसके लिए पुनः हमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाना होगा। श्री मोदी ने भारत की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाते हुए विश्व के मानचित्र पर भारत की ताकतवर छवि को सामने रखा है।

सैनानियो का सम्मान किया गया

जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित मीसाबंदी सम्मान समारोह व प्रबुद्वजन सम्मेलन के दौरान मीसाबंदी लोकतंत्र सैनानियो का सम्मान कर प्रबुद्वजनो संग उनके अनुभव सुने। सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के लोकतंत्र पर कालिख पोतने वाली आपातकाल पर बनी एक डाक्युमैंन्ट्री फिल्म भी दिखाई गई।

उपस्थित सदस्य | MISABANDI SAMMAN MEMBERS

सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने किया एवं बुद्वीजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेन्द्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मीसाबंदी लोकतंत्र सैनानीयो का सम्मान पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा योगेश पंडाग्रे, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, वसंत बाबा माकोडे, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, पूर्व महिला आयोग सदस्य गंगा उइके सहित भाजपा नेताओ ने किया।

यह भी पढ़ें :- IRCTC Food: नए साल से इन ट्रेनों में मिलेगा दही-चूड़ा और बाजरे की बिरयानी

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे। हमारे FACBOOK PAGE से जुड़ने के लिए “यहां क्लिक करें”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button