Meenakshi Lekhi : भाजपा सरकार ने बदला लोगों का जीवन स्तर: मीनाक्षी लेखी

भाजपा प्रत्याशी ने भारी जनसमुदाय के साथ किया नामांकन दाखिल, रोड शो में जगह-जगह हुआ उत्साह के साथ स्वागत।

Meenakshi Lekhi BJP Byaavara : भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में लोगों के जीवन स्तर को बदला है। जिस मध्यप्रदेश में बिजली नहीं मिलती थी अब वह प्रदेश जगमगा रहा है। जहां सड़कें नहीं थी वहां सड़कों का जाल है। गांवों में शौचालय नहीं होते थे अब देश के प्रधानमंत्री के संकल्प के बाद हर घर में शौचालय है। यह सब आपके मत की ताकत से संभव हो सका है। अब पुनः आपको अपने क्षेत्र, प्रदेश के विकास के लिए मतदान करना है, अधिक से अधिक लोगों का मतदान भाजपा के पक्ष में कराना है। जिससे प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन सके। यह बात भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार के चुनाव कार्यालय के उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कही।

Read More : Maruti Suzuki Nexa दे रहा इन 3 कारों पर अगस्त माह ने विशेष ऑफर

यहां उन्होंने भाजपा के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की कई योजनाओं को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सांसद रोडमल नागर, पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी दीपेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलवर यादव, जिला महामंत्री देवीसिंह सौंधिया, जिला उपाध्यक्ष जसवंत सिंह गुर्जर, जगदीश पंवार, मानसिंह टोंका, रामनारायण दांगी, अमित शर्मा, नपाध्यक्ष लीलादेवी कुशवाह, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, गिरिराज लोधी, अखिलेश जोशी, चंदन अग्रवाल, इंदरसिंह लववंशी, मक्लेश चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।

Read More : RULES OF SUCCESS : देखे संदीप महेश्वरी द्वारा सफलता के कुछ नियम

रोड शो में हुआ जोरदार स्वागत Meenakshi Lekhi

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी सांसद रोडमल नागर और भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पवार रोड शो करते हुए नामांकन दाखिल करने के लिए स्थानीय अनुविभागीय कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। रोड शो शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ एसडीएम कार्यालय पहुंचा।

शहर के मुख्य मार्गों पर स्थानीय नागरिकों ने रोड शो का उत्साह के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शहर के कई चौराहों पर लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का स्वागत कर उनका समर्थन किया। नामांकन दाखिल करते समय भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल रहे।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button