Maruti Swift और Dzire जल्दी ही 35 के माइलेज के साथ आएंगी हाइब्रिड इंजन में

Maruti Suzuki Swift And Dzire Hybrid :भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति सुजुकी की 2 कार Swift और Dzire है। यह दोनो कार भारत में मध्यमवर्गीय परिवारों की पहली पसंद बनी है। इन दोनो ही कार में अभी तक पेट्रोल और CNG ऑप्शन मिलते हैं। इन कारों में आपको बहुत सारे ऐसे फीचर्स मिलते है जो इस कार को और भी ज्यादा बेस्ट बनाते है। लेकिन मध्यम वर्गीय परिवार को इन दोनों कार में माइलेज अभी तक 20 से 22 KM प्रति लीटर मिलता था जिससे वे उतना खुश नही थे। परंतु अब कम्पनी इन दोनों कारो पर्यावरण अनुकूल के अनुसार नेक्स्ट जेनरेशन हाईब्रिड इंजन लाने वाली है।

Read More : Testy Sabji : बारिश के मौसम में बनाये ये टेस्टी सब्जी, बनाने में भी आसान

मीडिया रिपोट्स के अनुसार इन दोनों कारो में नेक्स्ट जेनरेशन हाईब्रिड इंजन आने से इसके माइलेज में काफ़ी बढ़त दिखाई देने वाली है जो की 32 से 35 KM प्रति लीटर तक हो सकती है। साथ ही इसमें आपको अत्याधुनिक तकनीक से लैस और भी फीचर्स मिलेंगे जो कॉम्पैक्ट और सेडान कार में एक अलग बदलाव लाएंगे।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट हाइब्रिड l Maruti Swift

रिपोर्ट के अनुसार नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट हाईब्रिड में आपको अपडेटेड फ्रंट व्यू, प्रोजेक्टर LED Headlights और LED Taillight के साथ इंटीरियर डिजाइनिंग में भी अधिक प्रीमियम लुक देखने को मिल सकता है। इस कार में आपको 1.2L का रोबेस्ट हाइब्रिड इंजन मिलेगा जो की 35 KM प्रति लीटर से भी ज्यादा माइलेज देने में सक्षम हो सकता है। साथ ही आपको इसमें 1.2L का माइल्ड हाइब्रिड इंजन का भी विकल्प मिल सकता है।

READ MORE : FACE GLOW : क्या आप भी चाहते हो फेस पर ग्लो लाना तो ट्राय करे ये हर्बल उपाय

मारुति सुजुकी डिजायर हाइब्रिड l Maruti Dzire

जानकारी के अनुसार डिजायर हाइब्रिड में अधिक माइलेज के लिए एक हाइब्रिड पावरट्रेन इंजन दिया जाएगा। इस में स्विफ्ट हैचबैक मॉडल की तरह ही, डिजायर में भी एक 1.2-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन मिल सकता है, जो बेहतरीन पॉवर के साथ अधिक माइलेज देने में सक्षम होगा। इसे अधिक शहरी ड्राइविंग को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाएंगा। यह हाइब्रिड कॉन्फ़िगरेशन फुल इलेक्ट्रिक मोड पर काम करने की क्षमता रखेंगा, जिससे उत्सर्जन और ईंधन का उपयोग कम होता है। इसके अलावा फिलहाल मिलने वाला 1.2-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी बरकरार रहेगा।

READ MORE : Gamblers : होटल सम्भवी मे जुआ खेलते पकड़ाये 5 जुआरी

यह दोनों कार नई स्विफ्ट का मुकाबला टाटा टियागो और डिजायर का मुकाबला टाटा टिगोर या होंडा अमेज से हो सकता है. इन सभी में फिलहाल एक 1.2 L का पेट्रोल इंजन मिलता है। अब देखना होगा कि क्या यह हाइब्रिड कार भारतीय बाज़ारों में अपना जलवा कैसे बिखेरते हैं।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button