Lunar Eclipse 2022: चंद्रग्रहण आठ नवंबर को, देखे चांद की रंगीन आभा

सूर्यग्रहण के 15 दिन बाद अब चंद्रग्रहण की बारी। देश के पूर्वी राज्‍यों में पूर्ण तो मप्र में लोगों को कार्तिक पूर्णिमा की शाम को दिखेगा आंशिक चंद्रग्रहण का नजारा।

Lunar Eclipse 8 Oct 2022: सूर्यग्रहण के 15 दिन बाद आगामी आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा (गुरुनानक जयंती) पर चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होने जा रही है। इसके बारे में बताया कि संध्या को पूर्वी आकाश में उदित होते हुए चंद्रमा के साथ मप्र में यह आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में दिखेगा। भारत के पूर्वी राज्यों में लोग पूर्ण चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) देख पाएंगे। मप्र में भी पूर्वी जिलों जैसे अनूपपुर, शहडोल में चंद्रमा का बड़ा भाग पूर्ण छाया में होगा तो पश्चिमी जिलों जैसे इंदौर, उज्जैन, झाबुआ में चंद्रमा का कुछ ही भाग पूर्ण छाया में होगा। मप्र में यह आंशिक ग्रहण के रूप में ही होगा।

Read More: Corona 4th Wave: कोरोना की चौथी लहर, तेजी से बढ़ा Omicron XBB Variant

चंद्रमा का अपना प्रकाश नहीं है इस पर जब सूर्य की किरणें पड़ती हैं तो उसे परावर्तित करके यह चमकता है। पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आकर प्रत्यक्ष सूर्य प्रकाश को चंद्रमा तक पहुचंने से रोकती है। पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरता हुआ अप्रत्यक्ष प्रकाश चंद्रमा पर पड़ता है। वायुमंडल की धूल के अंतर के कारण चंद्रग्रहण पीला, नारंगी, भूरा या लाल दिख सकता है। ग्रहण के समय वायुमंडल में जितने अधिक धूलकण या बादल होंगे, ग्रहण वाला चंद्रमा उतना लाल दिखेगा।

ऐसे देखें चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) को बिना किसी उपकरण के खाली आंख से देखा जा सकता है। रोशनी से दूर अंधेरे स्थान पर देखना अच्छा हो सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आंशिक ग्रहण तो शाम छह बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो जाएगा उपछाया ग्रहण सात बजकर 26 मिनट तक चलता रहेगा।

स्थान – आरंभ – अधिकतम – समाप्त – ग्रहण अवधि

  • बैतूल – 05:35 – 05:38 – 07:26 – 1 घंटा 50 मिनट
  • इटारसी – 05:36 – 05:38 – 07:26 – 1 घंटा 50 मिनट
  • नर्मदापुरम – 05:35 – 05:37 – 07:26 – 1 घंटा 51 मिनट
  • हरदा – 05:38 – 05:42 – 07:26 – 1 घंटा 47 मिनट

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button