Laxmi Puja Prasad: दिवाली पर लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है सफेद रंग का प्रसाद

दिवाली पर विशेष रूप से माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. माता लक्ष्मी को प्रिय सफेद रंग का प्रसाद जरूर चढ़ाया जाता है ऐसे में लोग कई तरह की सफेद मिठाइयां बनाते हैं. इस मौके पर आप मखाना खीर बना सकते हैं.

Laxmi Puja Prasad on Diwali : दीपावली शरद ऋतु में हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन सनातन त्यौहार है। यह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है और भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है।

Laxmi Puja Prasad On Diwali 2022: दिवाली पर विशेष रूप से माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. कहा जाता है कि इस दिन धन की देवी लक्ष्मी का घर में आगमन होता है, जिससे गरीबी दूर होती है. इसीलिए लोग पूरे रीति-रिवाज के साथ माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं. इस दिन खासा माता लक्ष्मी की प्रिय सफेद रंग का प्रसाद जरूर चढ़ाया जाता है ऐसे में लोग कई तरह की सफेद मिठाइयां बनाते हैं. इस मौके पर आप मखाना खीर बना सकते हैं.

Read More : Lakshmi Pujan Muhurat: कल शाम 06:53 बजे से शुरू होगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

दिवाली की पूजा के कई विधि-विधान हैं, कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण वस्तुओं के बिना माँ लक्ष्मी की आराधना को अधूरा माना जाता है, ऐसी ही कुछ चीजों में हैं खील और बताशा। माना जाता है कि इस अवसर पर मां लक्ष्‍मी को इनका भोग लगाने और इसे प्रसाद के रूप में बांटने व स्‍वयं खाने से धन, समृद्धि में वृद्धि होती है और मां लक्ष्‍मी की विशेष कृपा भी प्राप्‍त होती है। यह भी देखा गया है कि लक्ष्मी देवी को बेसन के लड्डू और भगवान गणेश को मोदक का प्रसाद चढ़ाया जाता है।

खील बताशे से जुड़े सामान्य मान्यताएं

  • हिंदू धर्म में किसी भी व्रत अथवा पर्व में भगवान की पूजा के लिए मीठा भोग अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है, इस कारण से भी बताशे का भोग लगाना फलकारी होता है।
  • कई लोग शक़्कर के खिलौने का भोग भी लगाते हैं। मान्यताओं के अनुसार दिवाली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को सफेद चीजों का भोग लगाना सबसे शुभ माना जाता है।
  • दिवाली पर चावल की खीर बनाने का भी महत्व होता है। इसके पीछे का कारण यह है कि चावल भी सफेद रंग का होता है और खीर को भोग में चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं।
  • दिवाली के ठीक पहले ही धान की फसल तैयार होती है, इस कारण लक्ष्मी को फसल के पहले भाग के रूप में खील-बताशे चढ़ाए जाते हैं।

Note: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button