LADLI BAHAN RASHI VITRAN:”मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया” जानिए MP CM ने ऐसा क्यु कहा

LADLI BAHAN RASHI VITRAN KARYKRAM JABALPUR :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू की गई है। यह मेरी अंतरात्मा से निकली योजना है। इससे बहनों का आत्म-विश्वासए घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

LADLI BAHAN RASHI VITRAN

योजना में पात्र हितग्राही बहनों को हर माह 1000 रूपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम जबलपुर से प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया | LADLI BAHAN RASHI VITRAN

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन से बहनों के जीवन में नया बदलाव और खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन का सबसे सुखद और महत्वपूर्ण दिन है। माँ, बहन और बेटियों के कल्याण के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।

बेटियाँ अब बोझ नहीं वरदान | LADLI BAHAN RASHI VITRAN

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियाँ अब बोझ नहीं वरदान हैं। प्रदेश में बेटियों की शादी बोझ न रहे, इसके लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह .निकाह योजना लागू की गई थी। इसके बाद वर्ष 2006 में लाडली लक्ष्मी योजना बनाई गई, जिससे लिंगानुपात में सुधार आया है। वर्ष 2012 में एक हजार बेटों पर 912 बेटियाँ जन्म लेती थी। अब यह अनुपात 956 हो गया है। बेटियों के जन्म लेने पर लोग अब खुशियाँ मनाते हैं।

महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है। महिलाएँ स्थानीय प्रशासन में अच्छी भागीदारी निभा रही हैं।

LADLI BAHAN RASHI VITRAN KARYKRAM JABALPUR

बेटियों को पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत और शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिलाओं के नाम पर मकान, जमीन और अन्य सम्पत्ति की खरीदी पर रजिस्ट्री शुल्क में छूट देने से महिलाओं के नाम रजिस्ट्री की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े :-LADLI BAHANA RASHI VITARAN: जानिए आखिर कैसे वितरित होंगी लाडली बहना राशि

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button