Knock Campaign: जिले में दस्तक अभियान का प्रथम चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त तक होगा आयोजित

Knock Campaign 1st Round start: With the aim of reducing the cases of child deaths in the state, every year the Department will conduct Knock Campaign in coordination with the Women and Child Development Department.

Knock Campaign 1st Round start: प्रदेश में बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से दस्तक अभियान संचालित किया जाता है। यह अभियान वर्ष में 2 बार आयोजित किया जाता है। अभियान के प्रथम चरण में 5 वर्षीय बच्चों की चिकित्सकीय जांच कर बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार प्रबंधन पर बल दिया जाता है। अभियान के सफल आयोजन हेतु जिले के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों का विकासखंडवार एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला स्तर पर दिया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश बौद्ध ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत् समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल, 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग की पहचान एवं नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता में बढ़ावा एवं प्रत्येक घर में गृहभेंट के दौरान ओ.आर.एस. पहुंचाना सम्मिलित है।

Knock Campaign 1st Round start

सघन दस्त रोग पखवाड़ा -आई.डी.सी.एफ. गतिविधि आयोजन के तहत 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल, 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों एवं वृद्धि विलंब की पहचान, 5 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों में श्रवणबाधिता एवं दृष्टिदोष की पहचान, पुष्टि कर आर.बी.एस.के. कार्यक्रम में पंजीयन कर उपचारित कराना, समुचित शिशु एवं बाल आहारपूर्ति संबंधी समझाईश समुदाय को देना, एस.एन.सी.यू. एवं एन.आर.सी से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फॉलोअप को प्रोत्साहन, गृह भेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुये बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी लेना।

Read More: Yoga Day 2023: प्रदेश के 51 जिलों के पुरातत्व स्थलों पर होगा सामूहिक योग, भैंसदेही का प्राचीन शिव मंदिर भी शामिल

डॉ सुरेश बौद्ध ने बताया कि भारत शासन द्वारा अभियान के साथ समेकित दस्त नियंत्रण पखवाड़ा (आई.डी.सी.एफ.) का आयोजन भी किया जायेगा। दस्तक अभियान के साथ आई.डी.सी.एफ. की संस्था तथा समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। प्रथम चरण के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यदायित्व बताएं गए।

डॉ अरविन्द कुमार भट्ट जिला टीकाकरण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी दस्तक अभियान ने बताया कि अभियान के पूर्व शहरी क्षेत्र और ग्राम स्तर पर वॉल राइटिंग, रैली, सामुदायिक बैठकों आदि प्रचार-प्रसार गतिविधि का आयोजन किये जाने हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button