KHABAR KA ASHAR: खबर छपते ही बैंक ने किया यह काम

CENTRAL BANK OF INDIA NEWS:- सेन्ट्रल बैंक ने होटल में किया ग्राहक मिलन

KHABAR KA ASHAR MULTAI :- सेन्ट्रल बैंक मुलताई में विगत 2 माह से जबरदस्त अव्यवस्था चल रही है। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के कुप्रबंधन के कारण सेन्ट्रल बैंक की व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ गई। बैंक प्रबंधन द्वारा लगभग पूरा स्टाफ एक साथ हटा दिया गया। उसके बाद आये मैनेजर 1 माह अवकाश पर चले गये। साथ ही अन्य कर्मचारी भी एक के बाद एक लगातार छूट्टी पर जाते रहे।

KHABAR KA ASHAR MULTAI

बैंक की व्यवस्था बिगड़ गई थी | MULTAI BANK NEWS

जिसके कारण सेन्ट्रल बैंक मुलताई की व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ गई थी। जिसको लेकर प्रदेश के कई प्रतिष्ठी अखबारों ने समाचारों का प्रकाशन किया। जिससे बैंक अधिकारी कुम्भकर्णी निंद्रा से जागे और आनन फानन में एक स्थानीय रेस्टॉरेंट में भोजन की व्यवस्था कर ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें कुछ चुनिंदा लोगों को बुलाकर औपचारिकता पूर्ण कर ली गई।

खबर का हुआ असर | KHABAR KA ASHAR

अखबारों में खबर छपते ही जो सेन्ट्रल बैंक के अधिकारी कर्मचारी बैंक में ग्राहकों को पानी की व्यवस्था भी नहीं देते है, होटल में पार्टी देते नजर आये। लेकिन आम उपभोक्ता आज भी सेन्ट्रल बैंक मुलताई की कार्यप्रणाली से त्रस्त है।

ग्राउंड पर भी व्यवस्था सुधारना चहिए

सेन्ट्रल बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह समझना चाहिए कि मात्र कुछ चुनिंदा ग्राहकों को होटल में पार्टी देने से बैंक की व्यवस्था नहीं सुधर सकती। इसके लिए वास्तविकता के धरातल पर बैंक में व्यवस्था सुधारना होगा। सेन्ट्रल बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यालयीन समय में सेन्ट्रल बैंक मुलताई का आकास्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था सुधार के निर्देश देना चाहिए।

यह भी पढ़ें :-RULES OF EATING: क्या आप जानते हैं भोजन करने के नियम

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, आपके अपने व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे। अपने FACBOOK PAGE से जुड़ने के लिए “यहां क्लिक करें“।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button