Kavad Yatra : भाजपा कार्यालय में किया कावड यात्रा का भव्य स्वागत

Kavad Yatra welcome in BJP office: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय विजय भवन में शिव मंदिर उत्सव समिति विनोबा वार्ड की भव्य कावड यात्रा के तृतीय वर्ष में ताप्ती घाट खेडी सावलीगढ से प्रारंभ होकर विनोबा वार्ड शिव मंदिर पर ताप्ती जल से भगवान भोलेनाथ के अभिषेक हेतू क्षेत्र के लगभग एक सैकडा कावडियो का भव्य स्वागत सत्कार किया गया। कावडियो में भारी संख्या में महिला एवं पुरूषो के साथ साथ युवाओ की भी सहभागिता दिखाई दी।

Kavad Yatra welcome in BJP office | कावड यात्रा का स्वागत

सोमवार को कावड यात्री भगवान भोलेनाथ का शिव मंदिर विनोबा वार्ड में अभिषेक करेगें इसके पश्चात आज मंगलवार को महाप्रसादी का कार्यक्रम भी होगा। भाजपा कार्यालय में कावडियो का भव्य सत्कार बैतूल गंज मंडल के अध्यक्ष विकास मिश्रा, मंडल मंत्री रवि हिराणी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान गंज क्षेत्र के प्रबुद्वजन सहित श्रृद्वालुओ की उपस्थिती रही।

READ MORE : TATA NANO ELECTRIC CAR : एक चार्ज में चलाये 280-300 KM, NEW LOOK के साथ

कावड यात्रा का स्वागत करते हुए भाजपा जिला सहकोषाध्यक्ष दीपक सलूजा ने कहा कि कावड यात्रा का देश में गौरवशाली इतिहास है। वहीं स्वागत सत्कार के दौरान विधानसभा प्रभारी मधु पाटनकर, बैतूलबाजार मंडल अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व पार्षद शशिकांत महाले, गंज मंडल सोशल मीडिया प्रभारी मोनू सोनी, कोठीबाजार मंडल उपाध्यक्ष पवन शर्मा, विनोबा वार्ड बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, अनिल खंडेलवार, आशीष साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button