Karizma XMR : हीरो ने फिर लांच करी लोगों की पसंदीदा बाइक, देखें कीमत

हीरो मोटर्स की लगभग 20 साल पुरानी KARIZMA ZMR अब फिर से नए नाम Karizma XMR 210 CC के साथ भारतीय बाज़ार में 29 अगस्त को लांच हो चुकी है। नई करिज्मा पहले से स्टाइलिश और शानदार डिजाइन में पेश की गयी है। इसका डिजाइन एक बड़ी स्पोर्ट्स बाइक के जैसा है। जानकारी के अनुसार हीरो कंपनी ने इसमें नए 210 सीसी इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिए है। ये बाइक 25 बीएचपी का पॉवर जनरेट करेगी।

हीरो करिज्मा एक्सएमआर 2023 में तीन रंग विकल्प हैं। इसमें आइकॉनिक येलो है, जो ग्राहकों और प्रशंसकों का पसंदीदा है। साथ ही टर्बो रेड और मैट फैंटम ब्लैक कलर भी उपलब्ध हैं। कंपनी ने इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1,72,900 रूपये रखी है। अब देखना है की लोग इस बाइक को कितना पसंद करते है।

READ MORE : TREE VASTU TIPS : क्या आपके घर के सामने भी लगे है ये पेड़ जो लाते है नकारात्मकता

20 साल पहले हुई थी KARIZMA लांच

हीरो मोटर्स की यह बाइक करिज्मा को लगभग 20 साल पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। उस समय यह बाइक हीरो होंडा करिज्मा के नाम से आती थी। KARIZMA को उस समय हीरो और होंडा मोटरसाइकिल के सहयोग से तैयार किया गया था। करिज्मा बाइक पहले भारतीय बाजार में बहुत सुपर हिट साबित हुई थी और कंपनी ने इसकी लाखों यूनिट्स की बिक्री की थी। लेकिन इसके बाद में आई Karizma R और Karizma ZMR कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं थी। उस समय करिज़्मा अपने खास स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन के चलते ये मोटरसाइकिल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थी।

रितिक रोशन है ब्रांड एम्बेसडर

पुराने दौर की हीरो करिज्मा के ब्रांड एम्बेसडर रहे रितिक रौशन फिर एक बार नई करिज्मा के साथ वापसी की हैं। आपको बता दे की जब 20 साल पहले करिज़्मा लांच हुई थी तब ऋतिक रोशन की इसके brand ambassador थे और जब आज फिर से करिज़्मा XMR की वापसी हुई तो कंपनी ने पुराने ब्रांड एम्बेसडर के साथ लांच की। बताया जाता है कि रितिक रौशन के साथ फिल्माए गए इस बाइक के पुराने विज्ञापन के चलते ही करिज्मा को एक पॉपुलर बाइक ब्रांड बनने में काफी मदद मिली थी। अब एक बार फिर रितिक नई करिज्मा XMR के साथ विज्ञापन में दिखेंगे।

READ MORE : Onion Juice : प्याज का रस बालों को बनाता है मज़बूत, हेयरफॉल की झंझट ख़त्म

Hero Karizma XMR features

  • LED projector headlamp
  • Adjustable windshield
  • LCD instrument cluster
  • Bluetooth-connectivity
  • Turn-by-turn navigation system
  • Clip-on handlebars
  • Slip and assist clutch
  • Six-step monoshock
  • Dual-channel ABS

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button