Kamalnath : कमलनाथ ने दिया व्यक्तिगत वचन, कहा- बनाऊंगा विकसित और खुशहाल राज्य

Kamalnath said : मध्य प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी किया है। इस वचन पत्र में पार्टी ने 1290 वचन और 225 मुख्य बिंदु दिए हैं। वचन पत्र जारी करने के बाद कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की जनता को एक व्यक्तिगत वचन भी दिया।

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि “कांग्रेस के ‘वचन’ जितना जनता से किये गये वचन हैं, उससे भी ज़्यादा हर एक कांग्रेसी के ख़ुद से किये गये वादे हैं। आज़ादी को हर हाल में पाने के वचन से लेकर, आज़ादी पाने के बाद आज तक देश की तरक़्क़ी के लिए उठाए गये हर क़दम के पीछे कांग्रेस की यही आत्म-संकल्प की शक्ति काम करती रही है और आगे भी करेगी। कांग्रेस के सच्चे वचन, भाजपा को ही नहीं बल्कि भाजपा के झूठे जुमलों को भी पराजित कर देंगे। ये मेरा व्यक्तिगत वचन है कि ये वचन मप्र के भविष्य के लिए निर्णायक क़दम साबित होंगे।”

https://x.com/OfficeOfKNath/status/1714516777692958849?s=20

इसी के साथ 2023 चुनाव के लिए कांग्रेस ने नारा दिया “कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी”। कमलनाथ ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार बनती है, तो वह अपनी पूरी ताकत से मध्य प्रदेश को एक विकसित और खुशहाल राज्य बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह मध्य प्रदेश को एक ऐसा राज्य बनाएंगे, जहां हर व्यक्ति के पास रोजगार और शिक्षा के अवसर हो , महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो , स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो, किसानों के साथ न्याय हो साथ ही सभी धर्मों और जातियों के लोग एक साथ मिलजुलकर रहें।

Kamalnath ने कहा कि वह मध्य प्रदेश को एक ऐसा राज्य बनाएंगे, जहां हर व्यक्ति का सम्मान हो। उन्होंने कहा कि वह मध्य प्रदेश को एक ऐसा राज्य बनाएंगे, जहां हर व्यक्ति खुशहाली से रह सके इसलिए कांग्रेस ने ‘कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी’ का नारा दिया है।

Read More : STORY OF HANUMANJI AND BALI: Do you know the story of the war between Hanumanji and Bali?

Kamalnath के व्यक्तिगत वचन में प्रमुख बिंदु

  • मध्य प्रदेश को एक विकसित और खुशहाल राज्य बनाना
  • हर व्यक्ति के लिए रोजगार और शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करना
  • महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
  • सभी धर्मों और जातियों के लोगों के बीच सौहार्द बनाए रखना
  • हर व्यक्ति का सम्मान करना
  • किसानों को सारी योजनाओं के लाभ देना
    (कृषक न्याय योजना , इंदिरा किसान ज्योति योजना आदि..)

Read More : Congress 1st List : छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे कमलनाथ , कांग्रेस की 144 नाम वाली पहली सूची की जारी

कमलनाथ के व्यक्तिगत वचन से कांग्रेस को फायदा मिलने की संभावना

कमलनाथ के इस व्यक्तिगत वचन को मध्य प्रदेश की जनता ने सकारात्मक रूप से लिया है। लोगों का मानना है कि अगर कमलनाथ अपने वचन को पूरा करते हैं, तो मध्य प्रदेश एक विकसित और खुशहाल राज्य बन सकता है। कमलनाथ के इस व्यक्तिगत वचन से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा मिलने की संभावना है।

Read More : Navratri 2023 Upay : इस नवरात्री करे यह छोटा उपाय, मिलेंगा आर्थिक लाभ

कांग्रेस के महत्वपूर्ण वचन

मध्यप्रदेश कांग्रेस का युवाओं को वचन

https://x.com/INCMP/status/1714184487842562235?s=20

मध्यप्रदेश कांग्रेस का किसानों को वचन

https://x.com/INCMP/status/1714189773701558621?s=20

मध्यप्रदेश कांग्रेस का महिलाओं को वचन

https://x.com/INCMP/status/1714195528987103454?s=20

मध्यप्रदेश कांग्रेस का ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को वचन

https://x.com/INCMP/status/1714199337465520623?s=20

मध्यप्रदेश कांग्रेस का कर्मचारियों को वचन

https://x.com/INCMP/status/1714206822553501940?s=20

मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रदेश के प्रत्येक परिवार को वचन

https://x.com/INCMP/status/1714216419708084725?s=20

मध्यप्रदेश कांग्रेस का आस्था और विश्वास का वचन

https://x.com/INCMP/status/1714222860237996321?s=20

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button