Kamal Patel Harda : 22 जनवरी को अपने घर को रंगोली से सजाए कर दिवाली मनाए

Kamal Patel Harda News : पूरे देश में पीएम मोदी के आह्वान पर तीर्थ स्थानो के साथ मंदिरों की साफ सफाई अभियान और भगवान रामलला के 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गुरुवार को हरदा जिले के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर चारुवा में किसान नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना, दर्शन, आरती करने के उपरांत मंदिर प्रांगण की साफ़ सफ़ाई की।

12TH FAIL : संघर्ष और सफलता की कहानी, कुछ कमजोरियों के साथ।

Kamal Patel Harda News | अयोध्या में कार सेवा

इस अवसर पर किसान नेता कमल पटेल ने कहा कि जब हम अयोध्या में कारसेवा करने गए थे। तब हम सब ने सपना देखा था कि भगवान राम की जन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो और उसमें रामलला विराजित हो। वह सपना 22 जनवरी को पूरा होने जा रहा है। उस समय हम सब ने कहा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर भव्य बनाएंगे। करोड़ों हिंदुओं के आराध्य भगवान राम के मंदिर का बनना और उसमें रामलला का विराजित होना। देश में दूसरी दिवाली मनाने जैसा है।22 जनवरी को भारत सहित पूरे विश्व में हिंदू समाज प्रफुल्लित है।

Vivah Upay Navratri : अगर विवाह में हो रही है दिक्कत तो नवरात्री में आजमाये यह उपाय

पूर्व मंत्री पटेल ने जनता से आह्वान किया कि 22 जनवरी की शाम को अपने घरो की चौखट को दीपकों से सजाए, रंगोली के साथ आतिशबाजी करें और उत्सव मनाए।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button