Kalka Mahila Mandal की कावड़ यात्रा पहुंची धूमधाम से शिव मंदिर

Kalka Mahila Mandal : सावन के महीने पूरे जिले में शिव भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा लेकर शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करने का दौर चालू है। इसी कड़ी में आज गर्ग कॉलोनी हनुमान मंदिर समिति की सहयोगी कालका महिला मंडल के सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर प्रथम मंदिर में भजन कीर्तन पूजा अर्चना करके जल से भरे दो कलश की कावड़ सजाकर बनाकर बड़ी धूमधाम उत्साह के साथ महिलाओं एवं कन्याओं द्वारा कंधों में लेकर कावड़ शोभा यात्रा निकाली गई।

Kalka Mahila Mandal l कालका महिला मंडल

यात्रा रेलवे क्वाटर स्थित शिव मंदिर पहुंची जहां महिला शिव भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना भजन कीर्तन करके आरती उतारी गई। तथा भजन मंडली की महिलाएं एवं कन्याएं यात्रा में नाचती झूमती नजर आई मंडल की प्रमुख श्रीमती संध्या खराबे ने बताया कि कालका महिला मंडल पिछले लगभग 35 वर्षों से सक्रिय है। तथा हनुमान मंदिर मे होने वाले सभी धार्मिक आयोजनो मे मंडल की महिला सदस्य अपना योगदान करती है। तथा महिलाओ के द्वारा सभी धार्मिक अवसर पर भजन कीर्तन प्रतियोगिताएं झांकियां पुरुस्कार वितरण का आयोजन किया जाता है।

Read More : Maruti Suzuki Nexa दे रहा इन 3 कारों पर अगस्त माह ने विशेष ऑफर

वही सुनीता चौकीकर ने बताया कि कालका महिला मंडल द्वारा भगवान शिव की आराधना और पूजा के लिए कावड़ यात्रा सजाकर निकाली गई है। मंडल की सभी महिला सदस्यों का सहयोग रहा है । यात्रा मे मंडल प्रमुख संध्या खराबे पुष्पा सोनी कुसुम देवडे सुनीता दीदी सुलोचना एनिया सुमन चौकीकर सपना एनिया अनीता नागले रेणुका पवार साक्षी खराबे सहित मंडल से संबधित वार्ड वासी महिलाए भारी संख्या मे उपस्थित रही थी।

योगेश गुप्ता ✍️
8305413100

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button