Jyotish Tips:तिजोरी में रखे एक चीज,बरसेगा पैसा ही पैसा।

Jyotish Tips For Locker:- वास्तु और ज्योतिष की कुछ बहुत ही आसान सी बातों को आजमा कर आप भी रातोंरात अमीर बन सकते हैं। इसके लिए आपको न तो कुछ खर्च करना है, न कोई तंत्र-मंत्र का अनुष्ठान करना है। ये सभी प्रयोग दिखने में जितने आसान और सरल हैं, इनका प्रभाव उतना ही जबरदस्त है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें तिजोरी में रखना चाहिए। इन्हें घर का कार्यालय की तिजोरी में रखने से व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है। यहां तक की खाली तिजोरी भी धीरे-धीरे भरने लगती हैं, बशर्तें आप सही तरीके से मेहनत करते रहें। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में

इन Jyotish Tips से आएगी घर में समृद्धि

Jyotish Tips
Jyotish Tips

पूजा की सुपारी Jyotish Tips

घर पर रामायण पाठ, सुंदर कांड का पाठ या अन्य कोई धार्मिक अनुष्ठान होते हैं।गणेशजी की पूजा करने के लिए एक साबुत सुपारी भी रखी जाती है। इस सुपारी पर सिंदूर, चंदन तिलक आदि लगाए जाते हैं। पूजा के बाद इस सुपारी को तिजोरी में रख लेना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी की आवक होने लगती है।

शिवजी के पास का नारियल

सावन के महीने अथवा महाशिवरात्रि पर शिवजी का सहस्त्रघट करवाते हैं। उस अनुष्ठान में महादेव को नारियल भी अर्पित किया जाता है। इस नारियल को तिजोरी में रखने से भी धन की वृद्धि होने लगती है। होली-दीवाली तथा अन्य विशेष मुहूर्तों पर इस नारियल को तिजोरी से बाहर निकालकर पूजा स्थल पर रखकर उसकी पूजा करें।

तुलसी का पत्ता एवं फूल:Jyotish Tips

एकादशी अथवा पूर्णिमा पर भगवान विष्णु तथा लक्ष्मीजी की पूजा की जाती है। उस पूजा में उन्हें पुष्प तथा तुलसी पत्र अर्पित किए जाते हैं। पूजा के बाद ऐसे पुष्प और तुलसी पत्र को यदि तिजोरी में रख दिया जाए तो तिजोरी में साक्षात लक्ष्मीजी विराजमान होती हैं।

यह भी देखे :-Maa Laxmi Vastu Tips: सोने से पहले करें ये काम, नहीं आएगी घर में दरिद्रता

डिस्क्लेमर:-यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Naradzee इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button