Join Congress Party : सेहरा व लापाझिरी के भाजपा नेताओं सहित 15 ने थामा कांग्रेस का दामन

कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा ने किया स्वागत, कहा; कांग्रेस विचारों और संस्कृति की पार्टी।

Join Congress Party Sehra Lapajhiri: कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के निवास पर सेहरा व लापाझिरी के रामरतन अमरूते एवं सतीश चौरे ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। डागा ने पार्टी का गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।निलय डागा ने पार्टी में शामिल होने पर कहा कि कांग्रेस विचारों और संस्कृति की पार्टी है। अपनी मूल पार्टी में आकर आप लोगों ने संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ आने वाले भविष्य की रक्षा के लिए अपना कदम बढ़ाया है। कांग्रेस पार्टी अपने आप में एक ऐसा विचार है जो समाज के सभी वर्गों, धर्मों, जातियों इत्यादि की मूल भावना को खुद में समाहित किए हुए है।

Read More : Navratri 2023 Upay : इस नवरात्री करे यह छोटा उपाय, मिलेंगा आर्थिक लाभ

आज के समय मे लोकतंत्र के बजाय राजतंत्र। Join Congress Party

राजनैतिक दृष्टिकोण से वर्तमान समय कांग्रेस पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है परन्तु, कांग्रेस के नजरिए से देखने पर यह स्पष्ट होता है कि यह कोई बुरा दौर नहीं है क्योंकि सत्ता कभी भी कांग्रेस के मूल में नहीं रही। अगर ऐसा होता तो आज देश में लोकतंत्र के बजाय राजतंत्र होता और तमाम राजनैतिक दलों का उदय ही नहीं हो पाता। सत्ता में रहने के दौरान आम जनता से जुड़े कार्य कांग्रेस के केंद्र में रहे वहीं, सत्ता से दूर रहने की स्थिति में आम जनता के हितों से जुड़े संघर्ष कांग्रेस द्वारा किए जा रहे हैं।

Read More : Balajipuram Temple : भारत का पाँचवा धाम बालाजीपुरम, देखे ख़ासियत

इन्होंने थामा कांग्रेस का दामन

सेहरा के रामरतन अमरूते एवं सतीश चौरे ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज के जिला कोषाध्यक्ष महेश पारधे, जिला सचिव सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज कृष्णा रावते, ऋषिराम चवारे, हौसीराम चवारे, कमलेश झर्रे, दीपक रावते, दिनेश डाबरे, रामभरोस रावते, राहुल वागद्रे, श्याम ओकरे, छत्रपाल डाबरे अनिल कुमरे, राधेश्याम पारधे कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

मोहन प्रजापति पत्रकार

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button