Join BJP Betul : देवठान के कांग्रेस नेता लाला यादव ने थामा भाजपा का दामन

Congress leader Lala Yadav join BJP Betul : विधानसभा चुनावी मौसम में नेता नीति और नीयत का खासा महत्व होता है। कांग्रेस के पास अब न नेता बचे न कोई नीति है ना ही इनकी नीयत साफ है। जिसके चलते जनता का मोह कांग्रेस से भंग हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है यह पार्टी भारत के करोडो लोगो का परिवार है इस परिवार में आपका आपके साथियांे के साथ अभिनंदन है। उक्त उदगार पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने ग्रामीण क्षेत्र के देवठान निवासी कांग्रेस नेता लाला यादव एवं उनके साथियां द्वारा भाजपा की सदस्यता के दौरान व्यक्त किए।

READ MORE : Premanand Maharaj : देखें Reels और Youtube पर फेमस हो रहे प्रेमानंद जी महाराज कौन है ?

Congress leader Lala Yadav Join BJP Betul

भाजपा का दामन थामने वाले श्री यादव का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में अब भ्रष्ट्राचार और आतंकवाद की गुंजाईश समाप्त हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस तरह से लोक हित में काम कर रहे है। उसे देखते हुए अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा के साथ राष्ट्र की सेवा का अवसर मिलेगा कांग्रेस में व्यक्ति पूजा का दौर रहता है। भाजपा में राष्ट्र की अराधना इसीलिए भाजपा ज्वाइन की है।

READ MORE : Chandrayaan-3 : भारत को था जिसका इंतज़ार आज वो सपना हुआ साकार, देखें वीडियो

कांग्रेस नेता एवं उसके साथियांे की सदस्यता के दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नीतिन बारस्कर, उपाध्यक्ष जुबेर पटेल एवं युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जित्तू यादव सहित भाजपा परिवार से जुडने वाले युवा मौजूद रहे।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button