JILA SWASTH SAMITI BETUL : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

BETUL TIKAKARN NEWS :- जो बच्चे जहां हों, वहां टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के अभियान में निरंतर कार्य हो जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित जिसमें शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हो - कलेक्टर।

JILA SWASTH SAMITI BETUL NEWS :- कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए बच्चों के टीकाकरण कार्य में कोई लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण किया जाए। जो बच्चे जहां हो, वहां समन्वय कर टीकाकरण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक एनीमिया मुक्त युवा अभियान में जिले में बेहतर परिणाम परिलक्षित हुए हैं। इस अभियान को गति देकर जिले को शत प्रतिशत एनीमिया मुक्त किया जाए।

JILA SWASTH SAMITI BAITHAK NEWS

श्री बैंस गुरूवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

मीजल्स रूबैला निर्मूलन अभियान के बारे में निर्देशित किया

बैठक में कलेक्टर श्री बैंस ने मीजल्स रूबैला निर्मूलन अभियान के बारे में निर्देशित करते हुये कहा कि अभियान के दौरान दिसम्बर 2023 तक की समय सीमा का पालन करते हुये मीजल्स रूबैला निर्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मानक मानदण्डों के अनुसार फीवर रैश केसेस की सेम्पलिंग करवाएं। निर्मूलन हेतु एमआर-1, एमआर-2 के टीकों को 95 प्रतिशत तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य दलों को निर्देशित किया जाये कि फील्ड में जाने वाले दल एएफपी एक्यूट फ्लेसिस पैरालेसिस पर विशेष ध्यान दें।

JILA SWASTH SAMITI BETUL NEWS

फ़ोन करके सुनिश्चित करें : JILA SWASTH SAMITI BETUL

टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुये कलेक्टर श्री बैंस ने निर्देश दिए कि ऐसे सब-सेंटर चिन्हित किये जाएं जहां 50 प्रतिशत टीकाकरण भी नहीं हुआ है। जिन बच्चों का पलायन के कारण टीकाकरण नहीं हुआ है, उनके फोन नम्बर पर सम्पर्क कर उनसे जानकारी लें कि टीका लगा या नहीं। बाहरी स्थल पर टीकाकरण की सेवाएं देने वाली संस्थाओं से सम्पर्क कर जिले के पलायन वाले बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े :- KALAR SAMAJ : कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ FIR करवाने समाज का प्रदर्शन

जिले की टीम एवं संबंधित नजदीकी पलायन किये गये प्रदेश के स्थल की स्वास्थ्य टीम से सम्पर्क कर चर्चा करें। बैठक आयोजित कर आंकड़ों का मिलान करें एवं पलायन स्थल (JILA SWASTH SAMITI BETUL) पर ऐसे बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। पलायन कोई बहाना नहीं होगा, पलायन वाले बच्चों का भी शत्प्रतिशत टीकाकरण हमारी जिम्मेदारी है। खंड चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आंकड़ों का मिलान कर सही रिपोर्ट संधारित करें।

घर घर जा कर एनीमिया टेस्ट किया जाये :JILA SWASTH SAMITI BETUL

कलेक्टर श्री बैंस ने एनीमिया मुक्त युवा अभियान की समीक्षा करते हुये निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र बैतूल में उल्लेखनीय प्रगति अर्जित न करने वाले एपीएम श्री सुभाष बिंझाड़े की सेवाएं समाप्त किया जाना प्रस्तावित किया जाए। शहरी क्षेत्र बैतूल में अभियान के तहत् छूटे बच्चों के घर-घर जाकर उनका एनीमिया टेस्ट करें।

JILA SWASTH SAMITI BAIKTHAK

यह भी पढ़े :- MINISTER INCHARGE: प्रभारी मंत्री श्री इंदरसिंह परमार का भ्रमण कार्यक्रम

विकासखंड आठनेर में सीवियर एनीमिया शून्य रिपोर्टिंग होने पर एवं विकासखंड आमला में दस बच्चों के सीवियर एनीमिक होने पर रेंडमली चेक कराने के निर्देश (JILA SWASTH SAMITI BETUL) दिये। खंड चिकित्सा अधिकारी सेहरा को एनीमिया अभियान में अपेक्षाजनक उपलब्धि न अर्जित करने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया।

अलग अलग विकाखण्डो की रिपोर्ट सबमिट करें : JILA SWASTH SAMITI BETUL

विकासखंड शाहपुर, भैंसदेही एवं सेहरा कम उपलब्धि वाले विकासखंड हैं, इन तीन विकासखंडों के मैदानी स्वास्थ्य अमले द्वारा कितने एवं कहां-कहां भ्रमण किये गये की रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित (JILA SWASTH SAMITI BETUL) किया कि अभियान के तहत विकासखंड भीमपुर एवं घोड़ाडोंगरी की पांच-पांच ग्राम पंचायतों के 0 से 18 वर्ष तक के 100 प्रतिशत बच्चों का सेम्पलिंग कराना सुनिश्चित करें। CBC TEST द्वारा माइल्ड, मोडरेट एवं सीवियर एनीमिया की जानकारी प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। अभियान के उद्देश्य की पूर्ति करते हुये माइल्ड केटेगरी के बच्चों को सामान्य केटेगरी में लाना सुनिश्चित करें।

BMO प्रभात पट्टन को कारण बताओ नोटिस

मातृत्व स्वास्थ्य की समीक्षा करते हुये कलेक्टर श्री बैंस (JILA SWASTH SAMITI BETUL) ने निर्देश दिए कि पोर्टल में एन्ट्री की जिम्मेदारी CHO की भी सुनिश्चित की जाये। प्रसव पूर्व चार जांचों के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित समय पर एन्ट्री सुनिश्चित की जाये। शासन की गाइड लाइन के अनुसार महिलाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगवाने की बेहतर प्रक्रिया सुनिश्चित की जाये। पीआईएच, हाई बीपी की समीक्षा के दौरान विकासखंड प्रभात पट्टन में 858 के विरूद्ध 5 की उपलब्धि पर BMO प्रभात पट्टन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया।

क्षय कार्यक्रम की रिपोर्ट हर माह दी जाये : JILA SWASTH SAMITI BETUL

सब हेल्थ सेंटरवार आंकड़ों में सुधार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित (JILA SWASTH SAMITI BETUL) किया। समग्र डिटेल अपडेशन का कार्य प्रगति से करें। पाढर चिकित्सालय में स्थापित NRC को शाहपुर में शिफ्ट किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। क्षय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि टीबी मुक्त बैतूल के लिये प्रति लाख जनसंख्या पर 3500 जांच कराना सुनिश्चित करें। समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी अधिकाधिक खखार जांच संग्रहण के लिये पूर्ण प्रयास सुनिश्चित करें। क्षय कार्यक्रम की समीक्षा प्रतिमाह की जायेगी। क्षय कार्यक्रम में रिपोर्ट को वर्गीकृत एवं मोडिफाइ किये जाने हेतु निर्देश दिये।

चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहें

इस दौरान डीएचओ डॉ. मनोज हुरमाडे, डीएसओ डॉ. राजेश परिहार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अरविन्द भट्ट, जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक, जिला स्तर के राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लाक स्तरीय संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button