Intestine Clean : आंतो में वर्षो से जमीं गंदगी को मिनटों में करे बाहर

Intestine Clean Tips : हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण भाग हमारा पेट ही होता है यही से सभी हमारे शरीर को सब वस्तुओ का आदान-प्रदान भी किया जाता है। एक कहावत भी है पेट सफ़ा तो हर रोग दाफालेकिन पेट साफा तब ही होता है जब आपकी आंते पूरी तरह साफ हो। हमारे आज-कल के खाने से जो खाना पेट अच्छी तरह नहीं पचा पता है या और कुछ कारणों से कुछ गन्दगी हमारे शरीर की आंतो में चिपक जाती है। जिससे बहुत सारी होने के ख़तरे होते है।

READ MORE : Kakode : देखें ककोड़े की सब्जी खाने से क्या क्या फ़ायदे मिलते है ?

वैसे ही आज के समय में छोटे से लेकर बड़े-बड़े उम्र के लोगो को पेट से जुडी हुई समस्या बनी ही रहती है जिसके लिए वे बहुत सारे उपाय भी करते है जो की सार्थक साबित नहीं हो पाते है। क्योकि कही न कही इसके लिए आपको अपनी आंतो को भी साफ़ रखना जरुरी होता है। भगवन ने हमारे शरीर को इस प्रकार बनाया है की हम जो भी खाते है अलगे दिन वो पच कर मल द्वारा बाहर निकल जाता है। यह प्रक्रिया ऐसे ही चलते रहे तो आप स्वस्थ रहेंगे और आपको किसी भी तरह की बीमारियाँ नहीं होती है लेकिन अगर यह प्रकिया समय पर नहीं हो रही हो या आपका पेट अच्छी तरह साफ नहीं हो रहा हो तो आपको अनेको प्रकार की बीमारियाँ घेर सकती है साथ ही आपका पेट साफ नहीं होने पर आपका दिनभर भी मूड ऑफ ही रहता है।

ख़राब डाइट और लाइफ स्टाइल | Intestine Clean

आज-कल का खराब फ़ास्ट फ़ूड और मैदा से बनी चीजे साथ ही बिगड़ता हुआ लाइफस्टाइल ( घंटो तक सोना, लेट तक सोना, सुबह घूमना नहीं ) हमारे शरीर की सारी बीमारियों की जड़ बनता जा रहा है। जिसमे कब्ज भी एक ऐसी समस्या है जो खाने में फाइबर की कमी, पानी की कमी और तनाव की वजह से होता है। आज के समय का खाना ऐसा हो गया है जो हमारे शरीर से खाने का बचा हुआ पार्ट शरीर से बाहर नहीं निकल पाता और आंतों में सड़ता रहता है।

READ MORE : TREE VASTU TIPS : क्या आपके घर के सामने भी लगे है ये पेड़ जो लाते है नकारात्मकता

आंतों में जमीं गंदगी आंतों में खतरनाक बैक्टीरिया और टॉक्सिन पैदा करती है, जो धीरे-धीरे पूरी शरीर में फैलने लगते हैं। पेट अगर रोजाना सही समय पर साफ नहीं हो तो इससे आपको पाइल्स,फिशर और फिस्टुला जैसी बड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। आइये जानते है आंतो में जमी इस गन्दी को कैसे शरीर से बाहर निकल कर शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखे।

आयुर्वेद की कुछ वस्तु जो आंतो को करती है साफ | Intestine Clean

त्रिफला चूर्ण ​

त्रिफला एक आयुर्वेदिक रासायनिक फ़ार्मुला है जो तीन वस्तुओ से मिलकर बना है। जो अमलकी, बिभीतक और हरितकी का मिश्रण हैं। ये हमारी आंतों में जमा गंदगी को तुरंत ही साफ करता है। 2012 में की गई एक रिसर्च के अनुसार त्रिफला जड़ी बूटी आंतों की गंदगी को साफ करने में बेहद असरदार साबित होती है। त्रिफला का सेवन आप रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को हल्के गुनगुने पानी के साथ करें, इससे आपका पेट एक दम साफ होगा और पेट में जमा गंदगी दूर होगी। त्रिफला का सेवन कब्ज से निजात दिलाएगा।

मुलेठी

मुलेठी का सेवन पाचन को दुरुस्त करने में बेहद असरदार और अच्छा साबित होता है। मुलेठी एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो पेट की गंदगी को बाहर निकालती है और आंतों को पूरी तरह साफ करती है। मुलेठी का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें आपको फायदा जरूर होगा।

READ MORE : White Teeth Remedies : दांतों का पीलापन साफ़ करे इन चीजों से

अंजीर

अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन पेट और आंतों की सफाई करने में किया जा सकता है। अंजीर का सेवन फाइबर से भरपूर होता है जो आंतों को दुरुस्त रखता है। अंजीर का सेवन आप सुखा भी कर सकते हैं और दूध या पानी के साथ भिगोकर भी कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार अंजीर को रात में पानी में भिगो दें और सुबह उसका सेवन करें। आप चाहें तो अंजीर को दूध में पकाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं। अंजीर का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहेगा और पेट में जमा गंदगी भी साफ रहेगी।

सेब का जूस

आयुर्वेद में सेब का भी अपना एक महत्त्व बताया गया है यह हमारे शरीर को पोषक तत्वों के साथ-साथ हमारे शरीर में जमी गन्दगी को भी बाहर करता है इसलिए सप्ताह में आपको एक से दो बार सेब का जूस पीना होंगा इससे पेट और आंतो में जमी गन्दी बाहर हो जाती है।

READ MORE : Tirupati Balaji Temple : देखें तिरुपति बालाजी से जुड़े कुछ रहस्य और बाल दान करने का कारण

सौंफ, अजवाइन और कालानमक | Intestine Clean

सौफ और अजवाइन भी आयुर्वेद की औषधियाँ है। अगर आप सौफ अजवाइन और कालानमक का पावडर को रोज खाना खाने के बाद खाते हो तो आपका पेट पूर्णत: ठीक रहने लगेंगा साथ ही आंतो में जमी पुरानी से पूरानी गन्दगी भी साफ़ होने लगेंगी।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button