Indore News : क्या इंदौर नगर निगम इस सुलभ शौचालय को भी तोड़ेगा?

Indore News : इंदौर नगर निगम पर जनता का गुस्सा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शहर की जनता द्वारा दिए गए टैक्स की राशि को बर्बाद करने के आरोप लग रहे हैं। हाल ही में, निगम द्वारा घटिया निर्माण कार्य और भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए कई वीडियो वायरल हुए हैं।

शहर के लोगों का आरोप है कि इंदौर नगर निगम ठेकेदारों से मिलकर घटिया निर्माण कर रहा है, जिससे न केवल जनता के पैसे की बर्बादी हो रही है, बल्कि शहर की सुंदरता और स्वच्छता भी प्रभावित हो रही है। दो दिन पहले एक सुलभ शौचालय का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसकी जर्जर स्थिति को दिखाया गया था। निगम ने अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए तुरंत उस शौचालय को ध्वस्त कर दिया, ताकि जनता को उनके भ्रष्टाचार के सबूत न दिख सकें।

Read More : Small Business Tips : कम पूंजी में लघु व्यवसाय प्रारम्भ कर देश को दे अपना योगदान : अमन बारस्कर

हालांकि, इसके बावजूद जनता ने निगम को आइना दिखाने का प्रयास जारी रखा। Indore News

बिजासन माता टेकरी पर चढ़ने से पहले एक और खस्ताहाल सुलभ शौचालय का वीडियो वायरल किया गया है, जो निगम अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत का प्रतीक है। इस शौचालय पर नगर निगम ने खुद एक पोस्टर चिपका रखा है और ताला डाल दिया है। सवाल उठता है कि क्या निगम अपने सबूत मिटाने के लिए इस सुलभ शौचालय को भी तोड़ देगा?

शहर की जनता का कहना है कि वे मकान बनाते हैं तो वे 100 साल तक भी खड़े रहते हैं, लेकिन इंदौर नगर निगम द्वारा बनाए गए निर्माण कार्य कुछ ही वर्षों में टूट रहे हैं। जनता के मन में भारी गुस्सा है कि उनके टैक्स के रूप में दिए गए रूपयों का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

Read More : ATIKRAMAN KA ASHAR :देखे कहा अतिक्रमण के कारण दुकानदार धरने की चेतावनी दे रहे हैं?

इंदौर में भाजपा के नौ विधायक और एक सांसद हैं,

लेकिन कोई भी जन प्रतिनिधि नगर निगम द्वारा किए जा रहे घटिया निर्माण के बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। जनता इनके मुंह देख रही है और सब समझ रही है कि उनके जनप्रतिनिधि क्या कर रहे हैं। आने वाले समय में इन जनप्रतिनिधियों को जनता के द्वारा सबक सिखाए जाने की उम्मीद है।

इस मुद्दे ने इंदौर की राजनीति में हलचल मचा दी है। जनता का गुस्सा और निगम के भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर हैं। अब देखना यह है कि नगर निगम इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है और कैसे अपनी साख को बचाने का प्रयास करता है। शहर की जनता की नजरें अब नगर निगम और उनके जनप्रतिनिधियों पर टिकी हुई हैं।

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button