Snake Biting : देखे ज़हरीले सांप के काटने पर कैसे बचाये जान

How to save life on Snake Biting : बरसात के मौसम में ज़हरीले जीवों जैसे सांप, बिच्छू आदि का कहर काफ़ी रहता है क्युकी इस मौसम में इन के बिलो में बारिश का पानी भरा जाने से सांप, बिच्छू बाहर घूमते है और अपने भोजन की तलाश करते हुए गार्डन, खेत, घरो में चले आते है और ऐसे में हम लोग इनके सम्पर्क में आ जाते है। ये अपनी जान बचाने के लिए हम लोगो पर हमला कर देते है। ऐसे में आप लोगो को घबराना नहीं बल्कि सावधानी रखते हुए उपचार करना है। भारत में ही सांप के काटने पर सबसे ज्यादा मृत्यु होती है इसका मुख्य कारण है यहाँ का वातावरण सांप के लिए अच्छा होता है जिसके कारण इनकी संख्या ज्यादा है।

READ MORE : Wine Capital : भारत के इस शहर को कहा जाता है शराब की राजधानी

भारत में सांपों की 250 प्रजातियां हैं, जिनमें से 4 सबसे अधिक घातक हैं. ये हैं कॉमन कोबरा (नाग), सॉ-स्केल्ड वाइपर, कॉमन क्रेट और रसेल वाइपर. जहरीले सांप का शीर्ष त्रिकोण वाला होता है जबकि गैर जहरीले सांप का शीर्ष सामान्य होता है। आइये जानते है सांप के काटने पर क्या क्या सावधानी बरतना चाइये और क्या नहीं करना चाइये साथ ही कैसे पता करे की जिस सांप ने कटा वो जहरीला है या नहीं ?

सांप काटने पर क्‍या नहीं करें | Snake Biting

  • शरीर के जिस हिस्से पर सांप काटे वहां कोई गर्म या ठंडे चीजें न लगाएं, जैसे बर्फ और गर्म पानी।
  • अगर पैर या हाथ में सांप काट ले तो ऊपरी हिस्से को टाइट न बांधे क्योंकि इसे खून रुक जाता है।
  • जिस हिस्से में सांप काट लें वहां चीरा न लगाएं।
  • पीड़ित व्यक्ति को चलने फिरने से रोकें, व्हीलचेयर या कार का इस्तेमाल करें।
  • जिस इंसान को सांप काट लें उसे सोने नहीं देना चाहिए।

READ MORE : Sadhu: इंतजार मत करो, समय अनुसार काम करो

सांप काटने पर क्‍या करें

  • जिस व्यक्ति को सांप काट ले उनके हाथों या पैरों पर बंधी कोई भी चीज को तुरंत उतार दें, जैसे घटी, चूड़ी, पायल, बैस्लेट आदि।
  • शरीर के जिस सतह को सांप ने काटा है उसे साबुन से धो लें और अच्छी तरह साफ कर लें, इससे इनफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।
  • सांप के काटने पर घबराना नहीं चाहिए क्योंकि घबराहट के कारण ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है और जहर भी जल्दी फैलता है इसलिए पूरी तरह शांत रहे।
  • हो सके तो काटने वाले सांप की पहचान कर लें या उसकी फोटो खींच लें, इससे डॉक्टर को सही दवा देने में आसानी होती है।
  • घर में फर्स्ट एड करने के बाद पीड़ित व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाएं।

READ MORE : City ​​of Spices : देखे किस शहर को कहते है मसालों का शहर

सांप काटने पर कैसे करें पहचान | Snake Biting

सांप काटने से संबंधित कई जानकारियां डॉ विकास कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि अकसर जहरीला सांप के काटने पर दो निशान बनते हैं, अगर छोटे छोटे बहुत सारे निशान हैं तो ये गैर जहरीले सांप के काटने के निशान हो सकता है। जबकि दो निशान जहरीले सांप के काटने का होता है।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button