PETROL PUMP : क्या आप भी चाहते हो खुद का पेट्रोल पंप तो देखे कैसे मिलता है लाईसेंस

How to open petrol pump : आज के समय में बढ़ती मोटर वाहनों की संख्या को देख कर बहुत लोगो का मन करता है की वो भी खुद का पेट्रोल पम्प खोल ले, जिससे अच्छा आमदनी का स्त्रोत बन सकता है। खास कर उन लोगो का बहुत मन होता है जिनकी ज़मीन या खेत हाईवे और बड़े वाहन जाने वाले रास्ते पर हो। वैसे पेट्रोल पंप का बिज़नेस पुरे देश में कही भी चल सकता है ये एक प्रकार का टॉप क्लास का बिज़नेस आईडिया है।

पेट्रोल पंप खोलना तो बहुत लोग चाहते है लेकिन इससे खोलने के लिए किस-किस वस्तु की आवश्कता होती है और इस बिज़नेस में कितना खर्चा और फायदे है ये नहीं जानते है इसलिए आज हम आपको पेट्रोल पंप खोलने के लिए सम्पूर्ण जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

READ MORE : Gud Ki Roti: इम्यूनिटी को Strong बनाती है गुड़ की रोटी

कैसे खोले पेट्रोल पंप | how to open petrol pump

जिस किसी को भी पेट्रोल पंप खोलना होता है उससे सबसे पहले पेट्रोलियम कंपनी द्वारा विज्ञापनों पर ध्यान देना होता है आयल कंपनी समय-समय पर विज्ञापन देती रहती है। आप किसी भी आयल कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन कर सकते है। उसके बाद आप कंपनी से लाइसेंस ले कर उचित नियमो का पालन करके पेट्रोल पंप के लिए अनुमति ले सकते है। भारत देश में बहुत सारी public और private पेट्रोलियम कंपनी है जैसे BPCL, HPCL, RELIANCE, ESSAR आदि जो की आपको पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस देती है।

कौन खोल सकता है पेट्रोल पंप

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपकी उम्र 21 से 60 साल के बिच होनी चाइये। आपकी पढ़ाई सामान्य वर्ग के हो तो 12वी पास और बाकि सभी वर्गों के लिए 10वी पास जरुरी है, वही आप शहर में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हो तो आपकी पढ़ाई ग्रेजुएट तक होना जरुरी है।

READ MORE : Sadhu: इंतजार मत करो, समय अनुसार काम करो

कितनी जमीन की होती है जरूरत | PETROL PUMP

वैसे तो आपके पास खुद की जमींन होना जरुरी है लेकिन नहीं है आप ज़मीन रेंट पर ले कर उसका अग्रीमेंट करना आवश्यक होता है। आपको इसके लिए मैन रोड या हाईवे के किनारे कम से कम 1200 वर्ग मीटर से ले कर 1600 वर्ग मीटर जमीन होना जरुरी है। इस जमीन के पास आपको बिजली का होना जरुरी है।

कितनी होती है फीस और खर्चा

सबसे पहले आपको पेट्रोल पंप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है जिसका चार्ज कास्ट वाइज अलग अलग होता है। जनरल कास्ट की फीस लगभग 8000 रूपये, OBC के लिए यह फीस लगभग 4000 रूपये और ST/ SC के लिए यह फीस लगभग 2000 रूपये होती है।

अगर आपका रजिस्ट्रेशन हो जाये और कंपनी के नियमानुसार आप सही होते हो तो आपको ग्रामीण एरिया में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 15 लाख से 20 लाख रूपये की राशि का इन्वस्टमेंट करना होता है। आप शहरी एरिया में आपको पेट्रोल पंप खोलना हो तो आपको 30 लाख से 35 लाख का इन्वेस्टमेंट करना होता है। जब आपका पेट्रोल पंप कम्प्लेट हो जाता है तो आपको कंपनी इन रकमों का 5% आपको वापस कर देती है। आपको सरकार की तरफ से भी कुछ सब्सिडी मिल जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप पास के पेट्रोल पंप पर चर्चा कर सकते है।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button