Splendor Plus XTEC : लाखों युवाओं की पहली पसंद अब और भी नये फ़ीचर्स के साथ

भारत में Hero कंपनी की बाइक अपने नाम से ही जानी जाती है जिसमे उसकी कुछ बाइक को लाखों करोडो लोगों की पहली पसंद है। हीरो की बाइक अपनी मजबूती के लिए अभी जानी जाती है जिसमे स्प्लेंडर और डीलक्स तो काफ़ी मशहूर है। ऐसे अब हीरो की स्प्लेंडर अब अपने न्यू अवतार में आई है जिसके Hero Splendor plus XTEC नाम दिया है जिसमे आपको बहुत सारे न्यू फ़ीचर्स भी जोड़े गए है। भारत में इस बाइक की क़ीमत लगभग 72,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

READ MORE : Onion and Garlic: देखे क्यों नहीं खाते है सावन माह में प्याज और लहसुन

हीरो मोटोकॉर्प की इस कम्यूटर बाइक पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है। साथ ही स्प्लेंडर Xtec कुछ नए बॉडी ग्राफिक्स, LED हाई इंटेंसिटी पोजिशन लैंप (HIPL) और एक्सक्लूसिव तकनीक जैसी सुविधाओं से भरपूर है। इसमें आपको स्पार्कलिंग बीटा ब्लू, कैनवास ब्लैक, टॉरनेडो ग्रे और पर्ल व्हाइट में चार नए रंग विकल्प चुनने को मिलते हैं। इसके अलावा साइड कट डिजाइन इस बाइक को बिल्कुल नया लुक देते हैं।

Splendor Plus XTEC Features

इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कंपनी की Xtec तकनीक को शामिल किया गए है। नई बाइक में सेगमेंट-फर्स्ट फुल डिजिटल मीटर, फुली डिजिटल डिस्प्ले और इनकमिंग और मिस्ड कॉल अलर्ट जैसे कनेक्टिविटी सुविधायें दी गई हैं। इसके अलावा इसमें आपको नए संदेश अलर्ट, RTMI (रीयल टाइम माइलेज इंडिकेटर) और कम ईंधन संकेतक के साथ दो ट्रिप मीटर, USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।

READ MORE : PERIOD PAIN : देखे कैसे करे पीरियड्स के दर्द को कम घरेलू उपाय से

स्प्लेंडर प्लस Xtec में 7.2cc वाला सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,000rpm पर 7.9bhp की पावर और 6,000rpm पर 8.05Nm का पीक टॉर्क देता है। इस यूनिट को 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक के सस्पेंशन ड्यूटी में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक शामिल हैं, जबकि ब्रेकिंग ड्यूटी दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक द्वारा की जाती है।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button