Haritalika Teej 2023 : देखें हरितालिका तीज का मुहूर्त, महत्त्व और इस दिन कौन-से रंग के वस्त्र पहनना चाहिए

Haritalika Teej 2023 : हिन्दू धर्म की पंचाग के भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज के नाम से जाना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है। पंचाग के अनुसार इस वर्ष हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर 2023 दिन सोमवार को रखा जाएगा। तीज का दिन सोमवार के दिन होने से इसका मतव और भी ज़्यादा बड़ गया है।

हरतालिका तीज के दिन पूरी रात भर जागरण कर गौरीशंकर की पूजा का करते है। मान्यता है कि इस पर्व का संबंध शिव जी और पार्वती जी से है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की दिर्घायु का आशीर्वाद भी प्राप्त करती हैं। और कुंवारी लड़कियां मनचाहे और योग्य पति को प्राप्त करने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती है।

READ MORE : Gayatri Mantra: देखे क्या है गायत्री मंत्र और इसका महत्व

हरतालिका तीज का महत्‍व

इस व्रत को सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे खास और कठिन भी माना गया है। मान्‍यता है कि भाद्रमास के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया को माता पार्वती ने मिट्टी का शिवलिंग बनारक भगवान की पूजा की और कठोर तप किया था। उनकी इस पूजा प्रसन्‍न होकर भगवान शिव ने उनको अपना जीवनसाथी चुना। तब से इस दिन को सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए हरतालिका तीज के रूप में मनाती हैं और निर्जला व्रत करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत पूजा में सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। हरे और लाल रंग के सुंदर नए परिधान पहनती हैं और हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। धार्मिक कथाओ के अनुसार इस दौरान आपको सोना भी नहीं चाहिए और स्वयं को पुरे समय पूजा-पाठ या भजन-कीर्तन में व्यस्त रखना चाहिए।

हरितालिका तीज शुभ मुहूर्त ( HARTALIKA TEEJ 2023 SHUBH MUHURAT)

हिन्दू पंचाग के अनुसार भद्रपद मास की तृतीया तिथि 17 सितंबर 2023 को 11 : 08 मिनट से शुरू होगी जो की 18 सितंबर को दोपहर 12 : 39 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार यह व्रत 18 सितंबर को ही रखा जाएगा। 18 सितंबर 2023 को सुबह 6 बजे से रात के 08 : 24 मिनट तक का समय शिव और पार्वती की पूजा के लिए उपयुक्त है, लेकिन शाम को प्रदोष काल के समय पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

READ MORE : Heart Disease: धमनियों में सूजन आना, उनके अंदर फैट, कोलेस्ट्रॉल जमने के कारण

हरतालिका तीज में इस रंग के वस्त्र धारण करे

वैसे तो हरतालिका तीज पर विशेष रूप से शुभ हरे रंग का वस्त्र धारण किया जाता है। लेकिन महिलाएं चमकीले, रंगीन पारंपरिक कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जो अक्सर लाल, हरा, पीला सूट, साड़ी, चिकनकारी कुर्ता या लहंगा पहनती हैं, जो ताजगी, नवीनीकरण, प्यार, विकास और खुशी की और संकेत करते हैं। इस दिन महिलाएं पीला या लाल कपड़े पहनकर भी पूरे दिन निर्जला रह कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सकती हैं।

Haritalika Teej 2023 पर यह करे दान

हरतालिका तीज व्रत के दिन उड़द और चने की दाल का दान करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन इन चीजों का दान करने के बाद ही सुहागिन महिलाओं को व्रत का पारण करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में खूब सुख-समृद्धि आती है।

Note: यहाँ दी गयी जानकारी सामान्य है अधिक जानकारी के लिए आपके पंडित से जरूर पूछताछ कर ले। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button