Hair On Body Astrology: शरीर के इन अंगों पर हैं बाल तो आपका भाग्य है बड़ा Strong

शरीर के कई हिस्सों पर बाल होते हैं और शरीर के हर एक भाग पर बाल होने का अपना एक खास अर्थ होता है।

Hair On Body Astrology: हिन्दू धर्म में कई तरह के शास्त्र हैं और उन्हीं में से एक है हस्तरेखा शास्त्र। यह शास्त्र शरीर के सभी अंगों की बनावट और उन पर मौजूद चिह्नों को देखकर व्यक्ति का भविष्य बताने पर आधारित है।

बालों का ऐसा रंग रूप होता है शुभ
हमारे एक्सपर्ट के मुताबिक, हस्तरेखा शास्त्र इस बात की ओर संकेत करता है कि जिस भी महिला के बाल काले, लंबे और घने होते हैं वह शुभता का भंडार होती है। ऐसे बालों वाली महिला के साथ शादी होने से पति का भाग्य चमक उठता है और उसे हर काम में सफलता मिलती है।

हाथों पर बाल

जिन महिलाओं के हाथों पर बहुत बाल (Hair On Body) होते हैं वह भाग्य की धनी होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने लक्ष्य के प्रति केन्द्रित होती हैं और समय पर काम निपटाने में माहिर भी। ऐसी महिलाओं का दिमाग भी तीव्र होता है। इन महिलाओं में जिद्दीपन की भी कोई कमी नहीं रहती।

Read More: Masaledar Chicken: मसालेदार चिकन बनाने की विधि

बांहों पर बाल
जिन पुरुषों के बाहों पर बाल होते हैं उनका भाग्य हमेशा उनका साथ देता है। ऐसे पुरुष बुद्धिमान होते हैं और अपने हर फैसले को बहुत ही सूझबूझ के साथ लेने में विश्वास रखते हैं। ऐसे पुरुष फ्यूचर प्लानिंग में माहिर होते हैं। ऐसे पुरुषों में कंजूसी भी बहुत होती है इनका ऐसा स्वभाव भविष्य में इनको अत्यधिक फायदा भी पहुंचाता है।

छाती पर बाल
किसी भी महिला या पुरुष की छाती पर बाल (Hair On Body) होना हस्तरेखा शास्त्र में बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। जहां एक ओर ऐसे पुरुषों का स्वभाव संतोष से भरपूर होता है। दूसरी तरफ ऐसी महिलाएं पैसे की बचत में विश्वास रखती हैं और सोच समझकर ही खर्च करती हैं।

कान पर बाल

जिन लोगों के कान पर बाल होते हैं फिर चाहे वो महिला हो या पुरुष, इनपर आंख बंद कर के भरोसा किया जा सकता है। ऐसे लोग बहुत ही ज्यादा भरोसेमंद होते हैं और यह दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना भी जानते हैं।

पीठ पर बाल
जिन पुरुषों के पीठ पर बाल होते हैं उनमें साहस और वीरता कूट कूट कर भरी होती है। ऐसे पुरुष किसी भी परेशानी का डटकर सामना करते हैं। यह धनवान भी बड़े होते हैं और धैर्यवान भी। ऐसे पुरुष दूसरों का आदर भी करना जानते हैं।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button