Gurusharan Maharaj: आखिर कौन है ये महाराज जो कहते है ,खत्म हो जाएगा बागेश्वर सरकार का जलवा।

Gurusharan Maharaj :- दरबार में पर्ची बनाने के अलावा वे मीडिया से भी काफी गुफ्तगू कर रहे हैं। इसके साथ ही गुरुशरण महाराज, धीरेंद्र शास्त्री का नाम लिये बगैर शब्दबाण चला रहे हैं।

Gurusharan Maharaj Datiya :- देश में महाराज और चमत्कार समान रूप से मीडिया के ब्रेकिंग टाइम पर आपको दिखा दे जायेगे ,इनका एक ट्रेंड्स सा चल पढ़ा है और टीवी चैनल को भी इनका फायदा उठाना आज्ञा हैं। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश के तीन धाम इन दिनों काफी चर्चा में हैं।

चमत्कार करने वाले महाराज लोगो की लाइन

एक है सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम। दूसरा- गुरुशरण महाराज दतिया का पंडोखर सरकार धाम। और तीसरा है- पंडित धीरेंद्र शास्त्री छतरपुर का बागेश्वर धाम। पंडित प्रदीप मिश्रा की शैली इन दोनों से अलग है। बागेश्वर धाम सरकार और पंडोखर महाराज एक जैसे ही दरबार लगाते हैं। पर्ची के जरिए लोगों की समस्या बताते हैं। दोनों ही पर्ची बनाकर कथित रूप से चमत्कार दिखाते हैं। गुरुशरण महाराज ने मंगलवार को राजधानी भोपाल में दिव्य दरबार लगाकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती दी है।

Gurusharan Maharaj कह दी बढ़ी बात

पंडोखर सरकार ने कहा कि सबका जलवा एक दिन खत्म होता ही है। दशानन का भी जलवा था। दसों दिग्पाल उससे कांपते थे। एक दिन उसका भी जलवा खत्म हो गया। मुझे वह समय ज्यादा दूर नहीं दिख रहा है। मुझे लगता कि ऐसा ही चलता रहा तो छह महीने में धीरेंद्र शास्त्री का जलवा खत्म हो जाएगा।

भविष्यवाणी करने वाले पंडोखर सरकार

Gurusharan Maharaj ने भक्तो को बताया की वे पिछले 32 साल से दरबार लगाकर भविष्यवाणी करने वाले पंडोखर सरकार वह प्रसिद्धि हासिल नहीं कर पाये, जो महज दो साल में बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने हासिल कर ली। धीरेंद्र शास्त्री की प्रसिद्धि इन दिनों बुलंदी छू रही है। यही कारण है कि गुरुशरण महाराज ने सोमवार और मंगलवार को भोपाल में चल रही एक कथा में दो दिन के लिए दिव्य दरबार लगाया है।

बागेश्वर धाम सरकार में तीन पीढ़ियों से नहीं लग रहा दरबार

गुरुशरण महाराज ने कहा कि बागेश्वर धाम में तीन पीढ़ी से दरबार नहीं लग रहा है। बागेश्वर धाम सरकार का जन्म 1997 में हुआ। मेरा जन्म 1983 में हुआ। मैं सन 1991 से गुरु बना हूं। 1991 से लेकर अब तक मैं वीडियो दिखा सकता हूं। मैं पहले से दरबार लगा रहा हूं।

बागेश्वर सरकार का दावा झूठा | Gurusharan Maharaj Says

पंडोखर महाराज ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार के दशकों से दरबार लगाने का दावा झूठा है। अगर वे सही हैं तो सबूत के तौर पर वो एक वीडियो ही दिखा दें। 2009 का अपने दादा जी का ही कोई वीडियो दिखा दें। बागेश्वर धाम में पर्चा बनाने का काम 2020 से शुरू हुआ है।

श्याम मानव को भी दे डाली चुनौती

बागेश्वर धाम सरकार पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाने वाले श्याम मानव को भी पंडोखर सरकार ने चुनौती दी है। भोपाल में कथा के दौरान पंडोखर सरकार ने कहा कि श्याम मानव को अगर चमत्कार देखना है तो भोपाल के दरबार में आ जाएं। वहीं, श्याम मानव ने भी चुनौती पर पलटवार करते हुए पंडोखर सरकार को नागपुर आ कर चमत्कार दिखाने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button