Govt Scheme : पशुपालन और डेयरी पर अनुदान बढ़ाया, अब मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी

पशुपालन और डेयरी को लेकर सरकार की ओर से कई लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही है जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है।

Govt Scheme : क्या है राज्य सरकार की योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ

पशुपालन और डेयरी को लेकर सरकार की ओर से कई लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही है जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से सरकार Govt Scheme किसानों को पशुपालन और डेयरी खोलने के लिए प्रोत्साहित करती है। इन योजना के तहत किसानों को सब्सिडी का लाभ भी प्रदान किया जाता है ताकि उन्हें पशुपालन से संबंधित व्यवसाय खोलने में सहायता मिल सके।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सरकार Govt Scheme की ओर से राज्य के किसानों के लिए पशुपालन और डेयरी को लेकर पशुधन विकास योजना चलाई जा रही है। पशुपालन या डेयरी खोलने वाले किसानों को इस योजना के तहत 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। हाल ही में इस योजना में संशोधन किया गया है। इसके तहत इसमें अनुदान की राशि में बढ़ोतरी की गई है। पहले इस योजना में 50 प्रतिशत तक ही अनुदान दिया जाता था।

विभिन्न योजनाओं में सब्सिडी की राशि बढ़ाई

 रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड सरकार Govt Scheme की ओर से राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के सफल संचालन के लिए सब्सिडी की राशि में बढ़ोतरी की गई है। इसमें मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मिनी डेयरी की योजना और डेयरी विकास के लिए आधुनिक यंत्रों की खरीद पर दी जाने वाली सब्सिडी शामिल है। अब इन योजनाओं के तहत विभिन्न वर्ग के लाभार्थी व्यक्तियों को सरकार की ओर से 50 से 90 प्रतिशत तक का सब्सिडी दी जाएगी।

पशुधन विकास योजना में कितनी मिलेगी सब्सिडी 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गव्य विकास निदेशालय द्वारा संचालित उपयोजना के तहत लाभुकों को मिलने वाले अनुदान में संशोधन किया गया है। योजना के तहत अब आपदा, आग लगी, सडक़ दुर्घटना से प्रभावित परिवार की महिला, परित्तक्ता और दिव्यांग महिलाओं को दुधारू गाय या भैंस की खरीद पर दिए जाने वाले अनुदान में बढ़ोतरी की गई है। अब लाभार्थी महिला को 90 प्रतिशत सब्सिडी पर दो दुधारू गाय या भैंस दी जाएंगी। इससे पहले लाभार्थी महिला को 50 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता था।

डेयरी खोलने के लिए कितना मिलेगा अनुदान

झारखंड में कामधेनु डेयरी फार्मिंग की उपयोजना के तहत यहां किसानों को मिनी डेयरी खोलने के लिए पांच गाय या भैंस वितरण सब्सिडी पर किया जाएगा। मिनी डेयरी खोलने के लिए अधिकतम 10 गाय या भैंस का वितरण किया जाएगा। बता दें कि पहले मिनी डेयरी के जरिये अनुसूचित जाति, जनजाति के लाभार्थियों को 33.33 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं अन्य वर्ग के लाभार्थियों को योजना के तहत गाय या भैंस के मिनी डेयरी की लिए लागत का 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 50 प्रतिशत कर दिया गया है।

अन्य पशुओं के पालन पर भी मिलेगी सब्सिडी

इसके अलावा पशुपालन निदेशालय की ओर से संचालित योजनाएं जैसे- बकरा पालन, सूकर पालन, बैकयार्ड लेयर, कुक्कुट पालन, बायलर, कुक्कुट पालन और बत्तख चूजा पालन करने के इच्छुक किसानों को भी अनुदान दिया जाएगा। इसके तहत असहाय विधवा महिला, दिव्यांग, नि:संतान दंपत्ति को छोडक़र अन्य सभी वर्गों के किसानों को 75 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। इससे पहले इस योजना के तहत लाभार्थी को लागत का 50 प्रतिशत अनुदान ही दिया जाता था। इस तरह झारखंड में पशुपालन और डेयरी की योजनाओं पर अनुदान की राशि में बढ़ोतरी की गई है। इससे यहां के किसानों को लाभ होगा। उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। Source : tractorjunction.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button