Government Hospital:संयुक्त संचालक ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण।

Government Hospital Betul :- समय समय पर सभी संस्थाओ के प्रमुख अवचक निरिक्षण के लिए अपने क्षेत्र में घूमते ही है। और ऐसा करने से काम करने के तरीके में भी सुधर आता हैं। इसी सिलसिलेके अंतर्गत आज मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में स्वस्थ विभाग की संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. नीरा चौधरी बैतूल के दौरे पर हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश बौद्ध ने बताया कि मंगलवार दिनांक 14 फरवरी 2023 को संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. नीरा चौधरी ने जिला चिकित्सालय बैतूल का प्रातः 10 बजे औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने ओ.पी.डी., दवाई वितरण कक्ष, पी.आई.सी.यू. डायलिसिस यूनिट, शिशु वार्ड, ब्लड बैंक, ए.एन.सी. कक्ष, कैंसर जांच कक्ष, नेत्र वार्ड, जी.डी.एम. कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष सहित आर.ओ. सिस्टम यूनिट का विस्तृत निरीक्षण किया।

गर्भावस्था वाली महिलाओं की जानकारी

उन्होंने ए.एन.सी. कक्ष में चिकित्सकों को अलग से उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की जानकारी संधारित करने हेतु निर्देशित किया। डायलिसिस यूनिट(Government Hospital) एवं आई.सी.यू. में जाकर मरीजों से चर्चा की एवं मिल रहे उपचार की जानकारी ली। ओ.पी.डी. का निरीक्षण कर संधारित रजिस्टरों का अवलोकन किया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये।

दवा वितरण कक्ष का निरिक्षण

दवा वितरण कक्ष में दवाईयों की उपलब्धता सहित वितरण प्रणाली का अवलोकन किया एवं आंकड़ों के संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये। आकस्मिक कक्ष(Government Hospital) में जाकर अनिवार्य दवाईयों की टेª का अवलोकन कर उपस्थित स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिये। गंभीर बीमारियों से पीडि़त एवं दुर्घटना में घायलों के लिये त्वरित उपचार की व्यवस्था का अवलोकन किया।

Government Hospital में परिजनों से भी की चर्चा

पी.आई.सी.यू. में भर्ती शिशुओं के उपचार के संबंध में चिकित्सकों सहित उनके परिजनों से भी चर्चा की साथ ही महिलाओं से संस्थागत प्रसव संबंधी जानकारी ली। रक्त कोष में आवश्यक निर्देश दिये एवं स्टॉक की विवेचना की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश बौद्ध, सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा, भोपाल से उप संचालक डॉ. मनीष जौंजारे, समन्वयक श्रीमती सविता गौतम, आर.एम.ओ. डॉ. रानू वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विनोद शाक्य सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button