GANDHI CHOUPAL: देखें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर इस कॉलेज में लगी गांधी चौपाल।
GANDHI CHOUPAL BETUL (M.P.):- NSUI जिलाध्यक्ष ने चौपाल में गांधीवादी विचारधारा एवं इतिहास के बारे में बताया, जुड़ेगा विद्यार्थी जीतेगा इंडिया, फर्स्ट वोट फॉर कांग्रेस, भविष्य की बात कमलनाथ के साथ अभियान की दी जानकारी।

GANDHI CHOUPAL IN J.H. COLLEGE BETUL :-NSUI ने J.H. COLLEGE में जिला अध्यक्ष जैद खान के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गांधी चौपाल का आयोजन किया। NSUI कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
गाँधी जी के विचारों पर प्रकाश डाला
इसके बाद जिला अध्यक्ष ने महात्मा गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान ने गांधीवादी विचारधारा एवं इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अतुलनीय योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 2 अक्टूबर को जयंती पूरे देश में मनाई जाती है।
जीवनी के बारे में भी चर्चा की | DISCUSSION IN GANDHI CHOUPAL
गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था, गांधी जी का असली नाम मोहनदास करमचंद गांधी था, लेकिन जनता उन्हें बापू कहकर पुकारती थी। स्वतंत्रता आंदोलन में जनता ने उनके नेतृत्व में जेल भरी, लाठियां, गोलियां खाई। भारत छोड़ो जैसे आंदोलन ने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया और आजादी पाने की राह आसान हो गई।
NSUI के पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे
गांधी चौपाल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से NSUI जिला उपाध्यक्ष निलेश धुर्वे, जिला प्रवक्ता नितिन विश्वास, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष अंकित ताम्रकार, जिला महासचिव रामकुमार नागवंशी, शाहिद खान, जिला सचिव आकाश कुबड़े, यश साहू, आशीष गंजाम, देवेश राने, मयूर बारस्कर, अमित, राहुल, पियूष, राहुल वाड़िवा, शिवम पोटे, प्रकाश पाल, सुमित धुर्वे, अनुराग, लोकेश काले, प्रदीप पाटीदार, विशाल यादव, संदीप कलाम, ओम जायसवाल, संजय कोलकर, गौरव पंडोले आदि उपस्थित थे। गांधी चौपाल के माध्यम से जिलाध्यक्ष ने जुड़ेगा विद्यार्थी जीतेगा इंडिया, फर्स्ट वोट फॉर कांग्रेस, भविष्य की बात कमलनाथ के साथ अभियान की जानकारी उपस्थित NSUI कार्यकर्ताओं को दी।
यह भी पढ़े :- LPG Cylinder Rate : LPG सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये की बढ़ोतरी
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।