FACE GLOW : क्या आप भी चाहते हो फेस पर ग्लो लाना तो ट्राय करे ये हर्बल उपाय

FACE GLOW TIPS BY HARBAL PRODUCTS : आज के समय में सभी अपने चेहरे को सुन्दर बनाना चाहते है इसलिए जो बहुत सारे कैमिकल युक्त प्रोडक्ट का उपयोग करते है जो की सभी की त्वचा पर सूट नहीं होते और किसी भी प्रकार के साइड इफ़ेक्ट हो जाते है। लेकिन अब आप घर की वस्तुओ और कुछ आयुर्वेदिक चीजों को अपना कर आप अपना फेस को ग्लो कर सकते हो। हर्बल और प्राकृतिक चीजों का किसी भी प्रकार का कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता है साथ ही इन्हे फेस पर लगाना भी बहुत आसान होता है। ये हर्बल वस्तु आपको आसानी मिल भी जाएँगी। आइये देखते है नेचुरल वस्तु और उसके फ़ायदे –

फेस पर ग्लो लाने के हर्बल उपाय | FACE GLOW

पानी ( WATER )

पानी पीना हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी है जो हमारे चेहरे पर ग्लो लाने में बहुत मदद करता हैं। अगर हम रोज कम से कम 15 गिलास पानी पिएं तो पानी शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। अगर संभव हो तो आपको सुबह उठने के बाद सबसे पहले नींबू पानी पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा को चमक प्रदान करने में मदद करता है।

READ MORE : RICE SAMOSE : आज शाम को बनाये टेस्टी समोसे, देखें सबसे आसान रेसिपी

हल्दी वाला दूध ( Turmeric milk )

हमे रोज रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना चाइये। हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह हमारे शरीर में उम्र बढ़ने, मुंहासे और निशान को दूर करने में मदद करता है। साथ ही आपकी त्वचा को चिकना करता है और आपके चेहरे पर चमक लाता है। आयुर्वेद में हल्दी के और भी बहुत सारे फायदे बताये गए।

एलोवेरा ( Aloe Vera ) | FACE GLOW

रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर एलोवेरा लगाना चाइये। एलोवेरा आपके पिंपल और पिंपल के दाग को कम करने में मदद करता है और आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है। आप एलोवेरा प्लांट और एलोवेरा के किसी भी उत्पाद का उपयोग कर सकते हैं। अच्छे परिणाम के लिए इसे हर दिन प्रयोग करें।

फेसवॉश ( FACEWASH )

फेसवॉश हमारे चेहरे से गंदगी और तेल को हटाने में मदद करता है। आपको दिन में दो बार फेसवॉश का इस्तेमाल करें लेकिन यह फेसवाश केमिकल फ्री होने चाइये हैं। आपको पाउडर बेस फेसवॉश का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए। जैसे BSD ऑर्गेनिक, खादी आदि।

READ MORE : HERBAL TEA : इन हर्बल टी से पेट में जमी गंदगी को साफ करे

मुल्तानी मिट्टी ( Multani Mitti )

मुल्तानी मिट्टी को स्किनकेयर रूटीन के सबसे अच्छा पदार्थ के रूप में भी जाना जाता है। यह आपकी त्वचा को चमक देने में मदद करता है। आपको 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 चम्मच टमाटर का रस, आधा चम्मच दही को अच्छे से मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह आपके चेहरे पर चमक लाने में मदद करेगा। सप्ताह में दो बार इसका प्रयोग करें।

फेस स्क्रब ( face scrub ) | FACE GLOW

फेस स्क्रब डेड सेल्स, डार्क पैच को हटाने में मदद करता है और चेहरे पर ग्लो लाता है। फेस स्क्रब के रूप में 1 कॉफी का पैक, थोड़ी सी चीनी, नारियल का तेल मिलाकर आप चेहरे को स्क्रब बनाकर प्रयोग कर सकते हैं। दो मिनट तक स्क्रब करें और ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में दो बार जरूर इस्तेमाल करें। यह आपके फेस पर एक दम नेचुरल ग्लो देंगी।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button