Laddu : रोज की थकान को दूर करेंगे ये लड्डु, बनाने में है आसान

Dry Fruit Laddu : आज के समय में सभी लोग अपने रोजगार और व्यवसाय में इतने व्यस्त रहते है कि खुद के शरीर का भी ध्यान रखना नही हो पाता है जिसके कारण शरीर मे थकान और मानसिक थकान भी होने लगती है। अब तो हमारे रोजाना के खान पान में पहले जैसे बात नही रही जिससे कि शरीर मे ताकत बनी रहे और बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर वगैरे भी हमारे शरीर के लिए अच्छे साबित नही होते है। ऐसे में आज हम आपको सूखे मेवे के लड्डू की एक रेसिपी बनाना सिखाएंगे जिसे रोजाना खाने से आपकी शरीर में ताकत बनी रहेगी।

सूखे मेवों से लड्डू बनाना बहुत आसान काम है और इससे आपको रोजाना लगने वाली थकान से छुटकारा भी मिल जाएंगा, आपको सुबह के समय एक Laddu खा कर अपने काम पर निकल जाना है। अगर संभव हो तो इस लड्डू को खाने के बाद एक कप दूध भी पी ले दूध आपकी ऊर्जा को और भी ज्यादा बड़ा देता है। आइये जानते है सूखे मेवे के लड्डू की आसान सी रेसिपी।

READ MORE : KALYUG KI YASHODA: कलयुग की यशोदा मां जो पूरे वृन्दावन की सेवा कर रही हैं

लड्डू बनाने की सामग्री

  • इलायची – 1/2 चम्मच
  • खजूर (बीज रहित) – 1 कप
  • काजू – 1/2 कप
  • बादाम – 1/2 कप
  • मक्खन (देसी घी) – 1 बड़ा चम्मच
  • किशमिश – 3-4 बड़े चम्मच
  • पिस्ता- 1/2 कप

READ MORE : Haritalika Teej 2023 : देखें हरितालिका तीज का मुहूर्त, महत्त्व और इस दिन कौन-से रंग के वस्त्र पहनना चाहिए

Dry Fruit Laddu बनाने की विधि

  • सबसे पहले आप उच्च- गुणवत्ता वाली खजूरों का चयन करे और खजूर को मिक्सर में पीस कर पेस्ट जैसे बना ले।
  • अब काजू, पिस्ता और बादाम लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक बर्तन में मक्खन या घी को रखें और इसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • अब इसमें कटे हुए सूखे मेवे (काजू, पिस्ता, बादाम और किशमिश) डाल कर थोड़ा भून ले।
  • अब मेवे के सुनहरे और खुशबूदार होने पर इसमें पिसा हुआ खजूर का पेस्ट भी डाल दे।
  • अब बने मिश्रण को मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए पकाना है।
  • जब सम्पूर्ण मिश्रण बन कर तैयार हो जाये तो इसमें गैस बंद करके स्वाद के लिए इलायची पाउडर डाल कर ढक दे।
  • जब बना हुआ पेस्ट हल्का ठंडा हो जाये तो इसके लड्डू बना ले और सूखने के लिए किचन में रख दे।
  • सूखने के बाद आपके ताकतवर लड्डू तैयार है जिससे आप व्रत में भी आसानी से खा सकते हो।

Note: यहाँ दी गयी जानकारी सामान्य है अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह ले। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button