Diwali Special Recipe: दिवाली पर मेहमानों को खिलाएं ये 5 तरह के snake

Diwali Special Recipe 2022: दिवाली का त्योहार पूरे पांच दिन चलता है। ऐसे में जश्न भी पहले से ही शुरू हो जाता है। मेहमानों के घर में आने के साथ ही जमकर पकवान और मिठाईयां बनने लगती हैं। आप हर दिन कुछ नया स्वाद चखना चाहते हैं और मेहमानों को भी कुछ स्पेशल परोसना चाहती हैं तो इन खास पांच तरह के स्नैक्स को बनाकर तैयार करें। ये ना केवल बनने में आसान है स्वाद में भी लाजवाब होंगे।

मठरी
शाम की चाय के साथ मठरी काफी ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्नैक्स है। इसे फटाफट बनाकर तैयार भी किया जा सकता है। मैदे और सूखे मसालों के साथ ही सूजी डालकर आटे को गूंथा जाता है। फिर इन्हें गोल या फिर लंबे-लंबे आकार में काटकर सुनहरा तला जाता है। मठरी का स्वाद काफी लाजवाब होता है।

मुरुक्कू
दक्षिण भारत में दिवाली के मौके पर स्नैक्स में मुरुक्कू बनना आम बात है। ये उनके पारंपरिक स्नैक्स में से एक है। इसे उड़द की दाल और चावल के आटे को मिलाकर तैयार किया जाता है। मुरुक्कू मीठा और नमकीन दोनों तरह से बनता है।

Read More : Diwali Muhurt Trading: दिवाली की मुर्हूत ट्रेडिंग पर बरसेगा धन! इस बार बन रहे खास संयोग, माता लक्ष्‍मी की होगी कृपा, शुभ मुहूर्त पर खरीदें ये शेयर

रोस्टेड काजू
वैसे तो ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाया जाता है। काजू ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे लोग फ्राई कर मसालों और नमक में लपेटकर खाना पसंद करते हैं। इसे घी में फ्राई करने के साथ ही नमक, चाट मसाला जैसे मसालों के साथ मिक्स किया जाता है। जिससे ये स्वादिष्ट बनें।

चकली
महाराष्ट्र के पारंपरिक स्नैक्स में चकली काफी मशहूर है। इसे बेसन और चावल के आटे को साथ में मिलाकर तैयार किया जाता है। वैसे कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी खूब खाया जाता है।

शक्कर पारा
नमकीन स्नैक्स के साथ ही मीठे स्नैक्स में शक्कर पारे को लोग पसंद करते हैं। इन सारे स्नैक्स की खासियत है कि ये जल्दी खराब नहीं होते। इन्हें आप एक दिन बनाकर कई दिन तक चला सकती हैं। शक्कर पारे को मैदे से तैयार किया जाता है। फिर इनको चीनी की चाशनी में लपेटा जाता है। जिससे शक्कर पारे का स्वाद खूब मीठा हो जाए।

Note: इस आलेख (Special Recipe) में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।source: amarujala.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button