Dhanteras : देखें धनतेरस पर क्या ख़रीदना शुभ माना जाता है, साथ ही शुभमुहर्त

Dhanteras Shubh Muhurat : धनतेरस के पर्व से ही दीपावली के पर्व की भी शुरुआत हो जाती है। इस दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। साथ ही इस दिन धनतेरस के दिन सोने और चांदी से बनी चीजें खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। हिन्दू धर्म में धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है।

इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवंबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धनवंतरी के साथ-साथ धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। धन तेरस के दिन धन के देवता कुबेर की पूजा का खास महत्त्व होता है। इसलिए इस दिन कुबेर की मूर्ति या फोटो लाकर उनकी पूजा करें और पूजा करने के बाद उनकी मूर्ति को तिजोरी में रखने से धन में वृद्धि होती है।

दिवाली से पहले पढ़ने वाली धनतेरस को कुछ चीजों को खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी की जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा साधक पर ऊपर पूरे साल बनी रहती है।

FAN Cleaning Hack : इस दिवाली साफ़ करे घर के पंखे, आसान सी ट्रिक से

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Shubh Muhurat)

हम लोग शुभ कार्य मुहूर्त देखकर करते हैं ताकि वह कार्य बिना किसा बाधा के पूरे हो सकें और उन कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो। इस साल धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर 2023 दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर 2023 दोपहर 1 बजकर 57 तक रहेगा। ऐसे में आप इस शुभ मुहूर्त में सोने और चांदी आदि शुभ चीजे खरीद सकते है।

धनतेरस पर खरीदने योग्य वस्तु

  • लक्ष्मी गणेश की मूर्ति
  • सोना-चांदी और धातु
  • झाडू
  • कौड़ी
  • शंख
  • नमक के पैकेट
  • धनिया
  • कुबेर की मूर्ति
  • गोमती चक्र

Jyotish Tips:तिजोरी में रखे एक चीज,बरसेगा पैसा ही पैसा।

झाडू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन नए झाड़ू को घर लाएं और दीवाली के दिन इस झाड़ू की पूजा भी करें। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां घर से बाहर जाएंगी और साफ-सुथरे घर में लक्ष्मी का आगमन होगा। धन तेरस के दिन नमक के पैकेट को घर लाएं और इसे दीपावली के दिन इस्तेमाल भी करें। कहते हैं कि इस दिन नमक खरीदकर लाने से साल भर धन का अभाव नहीं होता है। दीपावली के दिन इसी नमक के पानी से घर में पोछा लगाने से दरिद्रता दूर होती है। धनिया धन का प्रतीक है, इसलिए इस धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदकर लाएं और दीपावली के दिन लक्ष्मीपूजन के समय इसकी भी पूजा करें। पूजन के बाद इसे घर के आंगन या गमले में रख दें।

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए

धनतेरस पर कुछ ऐसी चीज जिन्हें आपको नहीं खरीदना चाहिए क्युकी इससे आपको नुकसान हो सकता है।जैसे कांच से बनी चीजें, क्योंकि कांच का संबंध राहु से माना गया है। इसके साथ ही धनतेरस (Dhanteras) पर लोहे या स्टील के बर्तन, तेल, घी और रिफाइंड आयल आदि भी खरीदना शुभ नहीं माना गया है।

Note: यह सामान्य जानकारी है अधिक जानकारी के लिए पंडित से सम्पर्क करे। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button