Dhanteras Purchase: सोना चांदी की जगह धनतेरस पर खरीदें ये शुभ चीजें

धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी, वाहन, मकान, बर्तन आदि सामान खरीदते हैं।अक्सर धनतेरस के दिन सोना चांदी खरीदा जाता है। आप सोना-चांदी खरीदने में समर्थ्य नहीं हैं, इस दिन कुछ अन्य चीजों की शाॅपिंग भी की जा सकती है।

Purchase other Things Dhanteras 2022: हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से और उत्साह के साथ मनाया जाता है। पांच दिवसीय दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। भाई दूज के दिन इसका समापन होता है। इस बार तिथियों के कारण धनतेरस के अगले दिन नरक चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन मनाई जाने वाली है। धनतेरस के दिन कुबेर देव, मां लक्ष्मी और धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन विधि-विधान से पूजा करने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। धनतेरस को लेकर कई मान्यताएं हैं इस दिन जिस चीज (Things purchase) को खरीदा जाता है उसमें 13 गुना बढ़ोतरी होती है। इन चीजों को खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा से पूरे साल धन-धान्य भरा रहता है।

Read More : Shani Effect: 17 जनवरी 2023 से इन राशियों पर खत्म होगा शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव

  • हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। इस दिन घर में नई झाड़ू लाने की भी परंपरा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। आप सोना-चांदी इस दिन नहीं खरीद पा रहे हैं तो झाड़ू खरीद लें।
  • मां लक्ष्मी को गोमती चक्र काफी प्रिय होता है। आप धनतेरस के दिन गोमती चक्र घर लाते हैं और गोमती चक्र की पूजा करते हैं तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इन गोमती चक्र को धन रखने वाली जगह पर रख दें। रुपयों पैसों की कभी किल्लत नहीं होगी.
  • इस दिन साबुत धनिया खरीदना (purchase) काफी शुभ होता है। इस दिन साबुत धनिया घर लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें। इसके बाद इसे घर के बगीचे खेत या फिर गमले में बो दें। इससे आपके घर में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी।
  • धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। पौराणिक कथा के अनुसार जब धन्वंतरि देव समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुई थीं। तो उनके हाथ में अमृत कलश था जो कि पीतल की धातु का था। इसलिए इस दिन पीतल खरीदना शुभ माना जाता है।
  • शंख और रुद्राक्ष को शुभता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन शंख खरीद कर उसकी पूजा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। इस दिन भगवान के वस्त्र खरीदने को भी शुभ माना गया है।

Note : इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।source: naidunia.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button