Crony Capitalism:ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी ने किया प्रदर्शन राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

Crony Capitalism Policy:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी ने शनिवार 11 फरवरी को केन्द्र सरकार पर अडानी के पक्ष में क्रोनी केपिटलिज्म की नीति बनाने का आरोप लगाते हुए एलआईसी दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम घोड़ाडोंगरी तहसीलदार अशोक डेहरिया, सारणी थाना प्रभारी हिंगवे को ज्ञापन सौंपा।

धरना-प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र महतो, मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर, पूर्व सरपंच नंदकिशोर उईके, ब्लॉक महामंत्री राजेश राजपूत, नगर अध्यक्ष दुष्यंत महाले, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र कावड़े, पार्षद राहुल, सुशील धुर्वे, दिलीप यादव, ओम प्रकाश यादव, संजय साल्वे, शोभा दत्ता, पुष्पा पेंदाम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Crony Capitalism
Crony Capitalism Policy कांग्रेस का प्रदर्शन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा

प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र महतो पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र सरकार अडानी के पक्ष में घोर पूंजीवादी नीतियों से आमजन के लिए आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है। एसबीआई, एलआईसी जैसी सार्वजनिक संस्थाओं को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है। जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत जोखिम में है। कांग्रेस इस मसले पर चुप बैठने वाली नहीं है। यह एसबीआई और एलआईसी में लोगों की पूंजी का सवाल है।

करोड़ों भारतीयों की बचत खतरे में:Crony Capitalism

भाजपा सरकार की क्रोनी कैपिटलिज्म के चलते केंद्र सरकार स्टेट बैंक और जीवन बीमा निगम जैसे सार्वजनिक संस्थाओं को कंपनियों में निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है। जिसके चलते करोड़ों भारतीयों की बचत खतरे में पड़ रही है। हिंडनवर्ग की हालिया रिपोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति की पोल खोल दी है। जिसमें गहरे आर्थिक संकट के समय पीएम मोदी देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेचा जाकर देश की विदेश नीति को झुकाया जा रहा है।

उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही भाजपा सरकार:Crony Capitalism

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उद्योगपति अडानी को लाभ पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। केंद्र सरकार अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए नई नीतियां बना रही हैं। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध कर रही है।

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button