Congress 2nd List : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, सिर्फ आमला की शीट अटकी

कांग्रेस ने कुल 229 सीटों पर किए प्रत्याशी तय। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में बीजेपी के गढ़ों पर हमला बोला।

Congress 2nd List MP : कांग्रेस ने गुरुवार को आधी रात को 85 प्रत्याशियों मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 85 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जो 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव लड़ेंगे। सूची में वरिष्ठ नेताओं और नए चेहरों का मिश्रण शामिल है। इस सूचि में अब सिर्फ आमला विधानसभा का उम्मीदवार बच गया है।

मुख्य बिंदु

  • कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें 85 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
  • इस सूची में वरिष्ठ नेताओं और नए चेहरों का मिश्रण शामिल है।
  • कांग्रेस ने बीजेपी के गढ़ों पर हमला बोलने के लिए इस सूची का इस्तेमाल किया है।
  • उम्मीदवारों की दूसरी सूची में वरिष्ठ नेताओं और नए चेहरों का मिश्रण शामिल है।

Read More : Investment Age :किस उम्र में इन्वेस्ट करना सही माना जाता हैं ?आइये जानते हैं।

सिर्फ आमला की शीट अटकी | Congress 2nd List

लेकिन सोचने वाली बात तो यह है की कांग्रेस की पहली सूची में 144 नाम शामिल थे और दूसरी सूची कांग्रेस ने गुरुवार को जारी करी जिसमें 85 नाम शामिल है तो कुल मिलाकर कांग्रेस ने 229 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र आमला आखिर क्यों छोड़ा है, यह एक बड़ा सवाल है।

अगर सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी आमला विधानसभा क्षेत्र से डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को कांग्रेस प्रत्याशी बनाकर उतरना चाहती है, लेकिन अभी तक श्रीमति बांगरे का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ हैं और देखा जाए तो निशा बांगरे अभी कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में अपनी अपील लेकर गई थी तो वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल एवं विवेक तंखा ने उनका सहयोग किया था ।

लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन अगर सूत्रों की माने तो श्रीमती बारंगे को ही कांग्रेस आमला से अपना प्रत्याशी बनाना चाहती है, इसीलिए 230 विधानसभा में से 229 विधानसभा क्षेत्र में अपना प्रत्याशी घोषित करने के बाद भी सिर्फ एक विधानसभा आमला के लिए प्रत्याशी का नाम रुका हुआ है।

Read More : VEG FOOD : शाकाहारी वस्तुये खाकर कुछ दिनों में बने मोटे ताजे

कांग्रेस आगामी चुनाव जीतने के लिए कई कारकों पर भरोसा कर रही है, जिसमें महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी दर और किसान आंदोलन के साथ ही महिलाओं और बच्चों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही हैं। पार्टी को बीजेपी सरकार के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर से भी लाभ होने की उम्मीद है।

दूसरी ओर, भाजपा अपने विकास रिकॉर्ड और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर चुनाव जीतने के लिए भरोसा कर रही है। पार्टी को कांग्रेस खेमे में विभाजन से भी लाभ होने की उम्मीद है।मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच एक करीबी मुकाबला होने जा रहा है। चुनाव के नतीजे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेंगे।

कांग्रेस के दूसरी सूची के प्रत्याशियों के नाम

  • सुमावली- कुलदीप सिकरवार
  • मुरैना- दिनेश गुर्जर
  • दिमनी- रवींद्र सिंह तोमर
  • अंबाह अजा- देवेंद्र रामनारायण सखवार
  • भिंड- चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी
  • गोहद अजा- केशव देसाई
  • ग्वालियर- सुनील शर्मा
  • दतिया- राजेंद्र भारती
  • पिछोर- अरविंद सिंह लोधी
  • गुना- पंकज कनेरिया
  • बीना अजा- निर्मला सप्रे
  • खुरई -रक्षा राजपूत
  • रहली- ज्योति पटेल
  • सागर- निधि जैन
  • निवाड़ी- अमित राय
  • दमोह- अजय टंडन
  • पन्ना- भारत मिलन पांडे
  • मैहर- धर्मेश घई
  • रामपुर बघेलान-रामशंकर पयासी
  • सिरमौर- रामगरीब कोल
  • सेमरिया- अभय मिश्रा
  • देवतालाब- पदमेश गौतम
  • रीवा- राजेंद्र शर्मा
  • सीधी- ज्ञान सिंह
  • देवसर अजा- वंशमणि प्रसाद वर्मा
  • धौहनी अजजा- कमलेश सिंह
  • ब्यौहारी अजजा-रामलखन सिंह
  • जयसिंहनगर अजजा- नरेंद्र मरावी
  • कोतमा- सुनील सराफ
  • बांधवगढ़ अजजा- सावित्री सिंह
  • मानपुर अजजा-तिलक राज सिंह
  • विजयराघवगढ़-नीरज बघेल
  • मुड़वारा- मिथिलेश जैन
  • बहोरीबंद- सौरभ सिंह
  • जबलपुर केंट- अभिषेक चौकसे चिंटू
  • पनागर- राजेश पटेल
  • निवास अजजा- चैन सिंह वरकडे
  • मंडला अजजा- डा.अशोक मर्सकोले
  • वारासिवनी- विक्की पटेल
  • गोटेगांव- नर्मदा प्रसाद प्रजापति
  • गाडरवारा- सुनीता पटेल
  • जुन्नारदेव अजजा- सुनील उइके
  • अमरवाड़ा अजजा- कमलेश शाह
  • चौरई- सुजीत मेर सिंह
  • सौंसर- विजय चौरे
  • परासिया अजा- सोहन वाल्मिक
  • पांढुर्णा अजजा- निलेश उइके
  • सिवनी मालवा- अजय बलराम पटेल
  • होशंगाबाद-गिरिजा शंकर शर्मा
  • सोहागपुर- पुष्पराज सिंह
  • पिपरिया अजा-गुरूचरण खरे
  • भोजपुर-राजकुमार पटेल
  • सांची अजा-जीसी गौतम

Read More : Navratri 2023 Upay : इस नवरात्री करे यह छोटा उपाय, मिलेंगा आर्थिक लाभ

Congress 2nd List Name

  • कुरवाई अजा-रानी अहिरवार
  • सिरोंज- गजेंद्र रघुवंशी
  • भोपाल उत्तर- आतिफ अकील
  • भोपाल दक्षिण-पश्चिम- पीसी शर्मा
  • गोविदंपुरा- रवींद्र साहू
  • हुजूर- नरेश ज्ञानचंदानी
  • इछावर- शैलेंद्र पटेल
  • नरसिंहगढ़- गिरीष भंडारी
  • ब्यावरा- पुरुषोत्तम दांगी
  • सारंगपुर अजा- कला महेश मालवीय
  • शुजालपुर- रामवीर सिंह सिकरवार
  • देवास- प्रदीप चौधरी
  • खातेगांव- दीपक जोशी
  • बागली अजा- गाेपाल भोंसले
  • हरसूद अजजा- सुखराम साल्वे
  • खंडवा अजा- कुंदन मालवीय
  • नेपानगर अजजा- गेंदुबाई चौहान
  • बुरहानपुर- सुरेंद्र सिंह शेरा
  • सेंधवा अजजा- मंटू सोलंकी
  • पानसेमल अजजा-चंद्रभागा किराड़े
  • मनावर अजजा- डा.हिरालाल अलावा
  • धार- प्रभा गौतम
  • बदनावर- भंवर सिंह शेखावत
  • इंदौर 3- दीपक पिंटू जोशी
  • इंदौर 5- सत्यनारायण पटेल
  • डा.आंबेडकर नगर महू- रामिकशोर शुक्ला
  • उज्जैन दक्षिण- चेतन यादव
  • बड़नगर- राजेंद्र सिंह सोलंकी
  • रतलाम ग्रामीण अजजा- लक्ष्मण डिंडोरे
  • रतलाम सिटी- पारस सकलेचा
  • जावरा- हिम्मत श्रीमाल
  • मल्हारगढ़ अजा- परसुराम सिसोदिया
  • गरोठ- सुभाष सोजतिया
  • नीमच- उमराव सिंह गुर्जर
  • जावद- समंदर पटेल

अतिरिक्त विवरण:

  • कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में भी बीजेपी के गढ़ों पर हमला बोला था।
  • कांग्रेस का मानना ​​है कि बीजेपी सरकार के खिलाफ जनता में बढ़ती नाराजगी उसे चुनाव में मदद करेगी।
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होने हैं।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button