Congress 1st List : छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे कमलनाथ , कांग्रेस की 144 नाम वाली पहली सूची की जारी

MP Congress 1st List : कांग्रेस ने आज, 15 अक्टूबर, 2023 को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 144 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जो प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से आधे से अधिक हैं। सूची में कई नए चेहरों को जगह मिली है, जबकि कुछ अनुभवी नेताओं को भी फिर से मौका दिया गया है।
सूची में शामिल कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह , पूर्व मंत्री जीतू पटवारी , पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे शामिल हैं। इसके अलावा, कई नए चेहरों को भी टिकट दिया गया है, जिनमें युवा नेता सचिन यादव शामिल हैं।
Read More : HEALTH TIPS : देखें स्वास्थ्य सम्बंधित कुछ विशेष बातें और बुजुर्गों के लिए सुझाव
रिश्तेदारो को उतारा जाएगा l Congress 1st List
इस कांग्रेस की सूची में पुराने नेता तो नहीं है लेकिन उनके कोई ना कोई रिश्तेदार को चुनाव में उतारा गया है , जैसे लक्ष्मण सिंह को चांचौड़ा से जो कि दिग्विजय सिंह के भाई हैं, जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ से जो कि दिग्विजय सिंह के बेटे हैं, हेमंत कटारे को अटेर से जो सत्यदेव कटारे के बेटे हैं और विक्रांत भूरिया को झाबुआ से जो कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं कांग्रेस ने इस बार अपने कई वरिष्ठ नेताओं के भाई और बेटों को टिकट दिया गया है ।
कांग्रेस ने इस सूची को जारी करते हुए कहा कि यह सूची प्रदेश की जनता के लिए है। पार्टी ने कहा कि वह प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Read More : Ramnavmi Ek Prerana:राम जन्मोत्सव संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए प्रेरणा।




BJP को देंगे कड़ी टक्कर
भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के चार सूची पहले ही जारी कर दी थी इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने बहुत सोच समझकर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है , जिसमें इंदौर 1 से जहां भाजपा के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय हैं तो वहीं से कांग्रेस के प्रत्याशी फिर एक बार संजय शुक्ला दिखाई देते हैं।
और बात करें अगर बैतूल की तो यहां पर पांच विधानसभा क्षेत्र है जिसमें से 2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने चार विधानसभा सीट पर पंजे को मजबूत किया था जिसमें मुलताई विधानसभा क्षेत्र 129 से सुखदेव पांसे जीते थे जिन्हें कांग्रेस की सरकार में मंत्री का भी पद मिला था , बैतूल विधानसभा क्षेत्र 131 से नीलय डागा जीते थे और भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र 133 से धरमू सिंह सिरसाम जीते थे और इस बार भी पार्टी ने इन तीनों प्रत्याशियों को टिकट दी है। लेकिन बैतूल के चौथे विधानसभा घोड़ाडोंगरी क्षेत्र क्रमांक 132 जहां से 2018 के चुनाव में कांग्रेस का पंजा मजबूत करने वाले प्रत्याशी ब्रह्मा भलावी पर इस बार पार्टी ने भरोसा नहीं जताया है और घोड़ाडोंगरी से राहुल उईके को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया हैं।
Read More : EYE FLU : जाने क्या है ये बीमारी, इसके लक्षण और उपाय
आमला विधानसभा के प्रत्याशी का नाम नही है
लेकिन एक सवाल यहां उठता है की बैतूल की एक विधानसभा क्षेत्र आमला को पार्टी ने पहली सूची में क्यों छोड़ दिया क्योंकि वहां पर 2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी हाथ का पंजा मजबूत नहीं कर पाई थी और भाजपा ने आमला में कमल खिलाया था। आखिर पार्टी उस विधानसभा क्षेत्र के लिए क्या सोच रही है यह जल्द ही आने वाली सूचि में पता चल जाएगा।
कांग्रेस की इस सूची को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह सूची संतुलित है, जिसमें अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का उचित समावेश है। लेकिन इस बार चुनाव में अच्छी टक्कर देखने को मिलेगी।
कार्तिक त्रिवेदी
(चीफ एडिटर )
Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।